Aaj 8 January 2026 rashifal : वृष वाले प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, वृश्चिक वालों को संपर्क का लाभ मिलेगा
मेष
शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को लेकर खींचतान बनी रहेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। धैर्य रखें।
वृष
शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा : अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। पुराने झगड़े सुलझने से राहत मिलेगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है।
मिथुन
शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। राजकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन से विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे।
कर्क
शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : काम को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण का प्रयास करें। रुका हुआ काम आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विरोधी उलझने की कोशिश करेंगे।
सिंह
शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, सफलता संभव है। नए लोगों से मुलाकात काम में सुधार लाएगी। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसन्नतादायक रहेगा।
कनया
शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है।
तुला
शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी : विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायक रहेगा। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। साझेदारी में चल रही योजना बीच में अटक सकती है। नई योजना में पूंजी निवेश संभव है।
वृश्चिक
शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : कार्यस्थल पर अपनी बात मजबूती के साथ रखें, सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने संपकों का लाभ मिलेगा। सहकर्मी झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर सकते हैं।
धनु
शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी : समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। युवाओं में रोजगार को लेकर तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर विरोध के चलते काम में मुश्किल होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर
शुभ अंक 6, शुभ रंग महरून : अटका धन मिलने के आसार हैं। जो लोग विरोध कर रहे थे, वे ही सहयोग के लिए आगे आएंगे। तरक्की संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। नए सौदे मिलने से कारोबार का विस्तार संभव है।
कुंभ
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : जानबूझकर लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में देरी से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मीना
शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कामकाज की बाधा दूर होगी। विरोध के चलते कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मनचाह्य काम नहीं मिलने से मन दुखी होगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी

