27 February 2026 rashifal : वृष राशि वालों का भाग्य प्रबल रहेगा, वृश्चिक वालों के राजकीय विवाद सुलझेंगे
मेष
शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : संचय करने आदत मुश्किल समय में लाभदायक रहेगी। आप आगे बढ़कर मित्रों की मदद करेंगे। निजी कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : सपने साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। अनावश्यक टकराव छोड़कर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। कानूनी मामले सुलझने से राहत मिल सकती है। भाग्य प्रबल रहेगा।
मिथुन
शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया प्रभाव छोड़ेगी। निजी काम वक्त पर पूरा करने से लाभमिलेगा। आकस्मिक घटनाएं हैरान कर सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
कर्क
शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी : कार्यस्थल पर कहासुनी से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बात बिगड़ती देख कर समझौता करना बेहतर है। रुके हुए काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे।
सिंह
शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : जरूरत के वक्त मदद नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। राजकीय कार्यों में देरी से नुकसान संभव है। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति से दूर रहें। आय में बढ़ोतरी संभव है। धैर्य रखें।
कन्या
शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत लाभदायी हो सकती है। नए लोगों से संपर्क तरक्की की राह खोल सकते हैं। पारिवारिक विवाद का समाधान हो सकता है। विद्यार्थी सफलता से उत्साहित होंगे।
तुला
शुभ अ शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। दुविधा छोड़कर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी।
वृश्चिक
शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : तनाव से छुटकारा मिलेगा। आपके विरोधी भी समझौता करना चाहेंगे। राजकीय विवाद के समाधान के आसार हैं। रुके हुए कामों को गति देना आपकी प्राथमिकता रहेगी। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
धनु
शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : वक्त पर मिला साथ किसी बड़े लाभ का कारण बन सकता है। विरोधियों के कारण काम करना मुश्किल होगा। संतान के कॅरियर की चिंता का समाधान संभव है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। अनावश्यक विवाद से छुटकारा मिल सकता है। अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ सकती है। विरोधी पराजित महसूस करेंगे।
कुंभ
शुभ अंक 6, शुभ रंग काला : निजी कार्यों को वरीयता दें बाद में हालात बिगड़ सकते हैं। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ेगी। नई योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। दौड़धूप कर अटके काम करवा लेंगे।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : रोकटोक के चलते कार्यस्थल पर परेशानी होगी। दूसरों की सहायता करना आपके लिए भी भारी पड़ सकता है। योजनाओं की शुरुआत में परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात संभव है

