Movie prime

21 February 2026 rashifal : वृष वालों को संतान से खुशी मिलेगी, सिंह वाले धन लाभ से उत्साहित रहेंगे

 

मेष

शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : अनुभवी लोगों का सहयोग लाभ देगा। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ विवाद से बचें, नुकसान संभव है। कार्यस्थल की समस्या सुलझ सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृष

शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : प्रेम संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने में विफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।। बड़ा संकट टल सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन

शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : आय में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षी योजना पूरी होने के संकेत हैं। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भावनात्मक संबंधों में खटास आ सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। धैर्य रखें।


कर्क

शुभ अंक 3, शुभ रंग मटमैला : निजी चिंताओं से काम प्रभावित होगा। व्यावहारिक निर्णय लाभ देंगे। कानूनी मामलों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। समझदारी से काम लें।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। समय सीमा में काम पूरा करने का दबाव रहेगा। आकस्मिक लाभमिल सकता है। सभी को साथ लेकर चलना चुनौतीपूर्ण होगा। धन लाभ से उत्साहित रहेंगे।

कन्या

शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : नए समझौते सफलता दिलवा सकते हैं। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है। थोड़ी प्रतीक्षा लाभदायक रहेगी। व्यापारिक यात्रा संभव है। सिफारिश से काम बन सकता है। निवेश में सावधानी बरतें।

तुला

शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : नए संपर्क लाभ देंगे। रुके कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से खित्रता महसूस करेंगे। दौड़धूप से काम बनेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक

शुभ अंक 5 शुभ रंग बादामी : सोच-विचार कर आगे बढ़ें। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। आलोचना से काम में निखार आ सकता है। कठिनाइयां आसान होंगी। मांगलिक खर्च संभव है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। शांत रहें।

धनु

शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : कार्यस्थल पर असुविधा रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं। कॅरियर में कई विकल्प मिलेंगे। शांति और धैर्य से निर्णय लें। अपनों का साथ हिम्मत देगा।

मकर

शुभ अंक 6 शुभ रंग नारंगी : बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

कुंभ

शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : सामाजिक आयोजनों में खर्च की संभावना है। समझौता लाभकारी रहेगा। कठिन समय में मित्रों की मदद से संतोष मिलेगा। दुविधा में नया काम करने से बचेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नरमी से काम लें।

मीन

शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : बड़े सौदों में सावधानी रखें। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा संभव है। जिम्मेदारी सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।