Movie prime

Rashifal 4 June 2025: देखिए क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशिफल।

देखिए क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशिफल।
 

मेष: सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक उत्तेजना से बचें।रोगया विरोधी तनाव का कारण बन सकते हैं। संतान का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति होगी,लगातार आ रही बाधाएं आगे बढ़ने से रोकेंगी। परिजनों की नादानी के कारण आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए बदलाव को स्वीकार करना आपके लिए आसान नहीं होगा। जोखिम से दूर रहें।

वृष : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी। सेहत नरम रहेगी।रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी ।आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। लेखन व प्रकाशन से जुड़े लोग सफलता हासिल कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

मिथुन : स्वविवेक से अटकी योजना सफल होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। विरोधी पक्ष से सचेत रहें।जीविका के क्षेत्रमें प्रयास सार्थक होगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।जिस पर भरोसा कर रहे हैं, वह आपको धोखा दे सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। रिश्तों में चल रही गलतफहमी आपको परेशान कर सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

कर्क : मानसिक उलझन बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति रखें।बुद्धि कौशल से कार्य संपन्न होगा। पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की व अधिकार मिलने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू मामले परेशानी का कारण बन सकते हैं। यात्रा संभव है।

सिंह : विरोधी परास्त होंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। व्यवसाय में यथैष्ट लाभ होगा। सत्ता का सहयोग मिलेगा।महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। गलत निर्णय सेधन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम नउठाएं।रिश्ते सुधारने का कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे। महत्वपूर्ण योजना हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। अधिकारी आपके रवैये से नाराज रहेंगे। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या : आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आय-व्यय सम रहेंगे।भावुकता पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।जिद्दी रवैया प्रगतिमें बाधक हो सकता है। व्यर्थ प्रपंच में पड़ने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, राहत मिलेगी। साझेदारी में नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।

तुला : प्रयासों में सफलता विलंब से मिलेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। खानपान में सावधानी बरतें।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आप सीमित दायरे से निकलकर समाज के लिए कुछ करना चाहेंगे। वास्तविकता पहचान कर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। दूसरों के चक्कर में खुद की उलझने बढ़ा लेंगे। शांत रहें

वृश्चिक : स्वजन सहयोग मिलेगा। अर्थ प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।सुझबूझ से राह की हर मुश्किल आसान होगी। युवाओं को कैरियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर चल रहे मतभेद आपसी सहमती से दूर हो सकते हैं। विवाद से दूर रहें।

धनु : संतान पक्ष से निराशा होगी। सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है। व्यवसाय में धन लाभ होगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।उम्मीद से ज्यादा

सफलता में भी सहनशील बने रहें। हड़बड़ी में आकर हाथ में लिए सौदे बीच में ही छोड़ने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता महसूस करेंगे।

मकर : संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लापरवाही से हानि संभव है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे। हेंगे। कार्यस्थल पर शांति व धैर्य के साथ काम को अंजाम देंगे। अपनों का साथ हिम्मत देगा।

कुंभ : नई योजना में व्यस्त रहेंगे। किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। व्यावसायिक लाभसे संतुष्ट रहेंगे।व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।आपका ध्यानपार्टियों व सामाजिक कार्यक्रमों पर रहेगा। सुख-सुविधा व वैभव के सामान पर जमकर खर्च करेंगे। लगातार मिल रही सफलता से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय बढ़ेगी।

मीन : नौकरी में उन्नति का अवसर मिल सकता है। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा ।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने से सुकून मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपकी हिम्मत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। अव्यवस्था के चलते कार्यस्थल पर परेशानी महसूस करेंगे।