राहु व केतू ने 18 साल बाद बदली राशि, अब इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य
गुरु के बाद अब राहु व केतू ने भी राशि बदल ली है। राहु मीन से निकलकर शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ व केतू कन्या से निकलकर सिंह राशि में पहुंच गए। 18 मई शाम 7.34 बजे दोनों ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन शास्त्री के अनुसार दोनों ग्रह एक साथ गति करते हैं, लेकिन हमेशा उल्टी चाल यानी वक्र गति से संचारण करते हैं। इन्हें राशि चक्र पूरा करने में करीब 18 साल लगते हैं। कुंभ व सिंह राशि में इनका प्रवेश 18 साल बाद हो रहा है। सौरमंडल के प्रमुख सदस्यों की विशेष प्रकृति होती है, ऐसे में इनके प्रभाव भी विशेष होते हैं।
ये खास बातें
राहु को ज्योतिष में क्रूर व मायावी ग्रह माना गया है। इन्हें छाया ग्रह भी कहा जाता है। हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। अत्यंत मायावी, रहस्यमयी ग्रह होने के कारण लोगों को पल में सही राह भी दिखा देते हैं और भटकाने की क्षमता भी रखते हैं। किस्मत का ताला बंद कर सकते हैं तो खोल भी सकते हैं। राहु का गोचर मीन से कुंभ और केतु का कन्या से सिंह राशि में भौतिकता, रहस्य, अचानक बदलावों के कारक बनेंगे।
किनको होगा फायदा, कौन रहे सचेत
अंक ज्योतिष के मुताबिक 18 मई को ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है। इस तरह 18 अंक का योग 9 है, जिसका स्वामी मंगल हैं। वर्ष 2025 का मूलांक भी 9 है, जो मंगलकारी है। इससे काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। पुरानी कुछ प्रथाएं टूटेंगी। नई तकनीक, नए विचारों का समावेश होता नजर आएगा। एक राशि में 18 महीने रहेंगे। इस दौरान कुछ नए आविष्कार भी हो सकते हैं। सामाजिक परिवर्तन की संभावनाएं रहेंगी। आईटी फील्ड में सरकार का निवेश बढ़ सकता है। केतु का परिवर्तन लोगों को योग-ध्यान को लेकर जागरूक कर सकता है।
मेष : सामाजिक कार्यों में सक्रियता, कॅरियर में अप्रत्याशित बदलाव।
वृषभ : प्रतिष्ठा को लेकर सतर्कता व व्यावसायिक फैसलों में पारदर्शिता रखें।
मिथुन : विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा में सफलता, नौकरी में उन्नति मिलेगी।
कर्क : साझेदारी, निवेश या विरासत से जुड़ी स्थिति जटिल हो सकती है।
सिंह : समय का सदुपयोग करें। रुके कार्य बनेंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा।
कन्या : भवन, भूमि और स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा, हर छोटी-छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।
तुला : उच्च शिक्षा व संतान से सुख, प्रेम संबंधों में सतर्क रहें।
वृश्चिक : गृहस्थ जीवन पर ध्यान दें, पुराने मुद्दे फिर से उभर सकते हैं।
धनु : देश-विदेश की यात्रा का योग, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
मकर : अचानक लाभ या हानि संभव, खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : आत्मविश्वास और धर्म आध्यात्म में रुचि, रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मीन : अनजाने भय, सपनों या गुप्त विचारों से प्रभावित होने की आशंका