Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण से होगी पितृपक्ष की शुरुआत, बना खूबसूरत संयोग
Pitru Paksha 2025: आज से देश में चंद्र ग्रहण के साथ पितृपक्ष की भी शुरुआत हो रही है। यह संयोग ही है कि पितरों को तर्पण देने के पहले ही दिन चंद्र ग्रहण का साया होगा। इस ग्रहण का असर भारत में भी होने से सूतक काल भी मान्य होगा। पं. धर्मेश परसाई ने बताया कि चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 8.58 बजे और ग्रहण का मोक्ष यानी समापन रात 2.25 बजे होगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत, मध्य और मोक्ष पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण का सूतक काल चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व होगा शुरू
चंद्रग्रहण का सूतक काल चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है। सूतक काल समाप्त चंद्रग्रहण के बाद ही होता है। सूतक काल की शुरुआत दोपहर 12.57 बजे से होगी। यह चंद्रग्रहण हमारे देश के अलावा यूरोप, चंद्र ग्रहण को एशिया, आस्ट्रेलिया, पश्चिमी महासागर, हिंद महासागर, पूर्वी प्रशांत अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका आदि देशों में भी देखा जा सकता है।