Movie prime

11 January 2026 rashifal : इन राशि वाले नया काम शुरू करेंगे, कन्या वालों के लेन-देन संबंधी मामले सुलझेंगे

 

आज का पंचांग

सूर्यास्त 6.00 बजे |

(रविवार)

सूर्योदय 7.09 बजे

(सोमवार)

तिथि संवत् • माघ कृष्ण पक्ष, अष्टमी प्रातः 10.19 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शिशिर ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-धनु, चन्द्र-तुला, मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

चित्रा नक्षत्र सायं 18.10 तक पश्चात स्वाती नक्षत्र, सुकर्मा योग तथा कौलव करण।

दिशाशूल :

पश्चिम दिशा

यदि आवश्यक हो तो दलिये का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ सर्वनेत्राधिपाय नमः

राहुकाल • 16.38 से 17.59 तक

खरीदारी शुभ समय • 13.56 से 15.17 तक

राशिफल

मेषः शुभ अंक-4, शुभरंग-पीला। अपनों से मेल जोल बढ़ सकता है। समय पर निर्णय लें। जरूरत से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ: शुभ अंक-6, रंग-लाल। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। क्रोध, तनाव की अधिकता रहेगी। समय पर कार्य करें।

मिथुन : शुभ अंक-7, शुभ रंग-हरा। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मन में उत्साह रहेगा। जवाबदारी बढ़ सकती है।

कर्क: शुभ अंक-1, शुभरंग-नीला। परिश्रम की अधिकता रहेगी। समय पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। मन में उत्साह।

सिंहः शुभ अंक-6, शुभ रंग-पीला। बिना बात के मन में तनाव। आर्थिक स्थित में सुधार। कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या: शुभ अंक-5, शुभरंग-ग्रे। भ्रमण के अवसर बन सकते हैं। पति पत्नी के मध्य संबंधों में मधुरता। लालच में कार्य न करें।

तुला: शुभ अंक-7, शुभरंग-आसमानी। व्यापारिक सौदों में लाभके योग। आर्थिक स्थिति में सुधार। बदलाव को स्वीकार करें।

वृश्चिकः शुभ अंक-1, शुभरंग-ऑरेंज। बातचीत में नम्रता रखें। शारीरिक समस्या से परेशानी। अपनों से मेल जोल बढ़ सकता है।

धनुः शुभ अंक-3, रंग-लाल। नई योजना पर कार्य करें। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। सबको साथ लेकर चलें।

मकरः शुभ अंक-4, शुभरंग-पीला। सफलता को लेकर संदेह बना रहेगा। धैर्य रखें। जरूरी कार्य से यात्रा के योजी बन सकती है।

कुंभ: शुभ अंक-४, शुभ रंग-ग्रे। अवसरों को पहचानें। रुके कार्यों को लेकर तनाव। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं।

मीन: शुभ अंक-7, शुभरंग-बैंगनी। सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। धन लाभ के योग बन सकते हैं। मान सम्मान के योग।