26 March 2026 rashifal : वृष वालों को राजकीय लाभ मिलेगा, कर्क वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा
मेष
शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कर्जदारी परेशानी का कारण बन सकती है। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। दांपत्य संबंध मधुर होंगे।
वृष
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : राजकीय लाभमिलने के आसार हैं। अपने हक के लिए लड़ना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व ऊहापोह की स्थिति बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। सुख-सुविधा पर खर्च कर सकते हैं।
मिथुन
शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : पारिवारिक कार्यक्रम सुखद लेकिन खर्चीले रहेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। तीर्थाटन का मन बनेगा। व्यर्थ कार्यों पर खर्च संभव है। नए संपर्क बनेंगे।
कर्क
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना से खिन्नता बढ़ेगी। व्यर्थ खचों के चलते जरूरी काम रोकने पड़ेंगे।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : आय-व्यय में असंतुलन से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। साझेदारी में चल रही योजना अटक सकती है। समय पर फैसला नहीं लेने से काम बिगड़ सकता है। परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या
शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक समस्या के चलते मन अशांत रहेगा। भाग्यपक्ष कमजोर होने से अच्छे अवसर गंवा देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को नई पहचान मिलेगी।
तुला
शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : प्रतियोगी परीक्षा को लेकर तनाव बना रहेगा। अटका धन मिलने से लाभ भी मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र फैसला लेने की जरूरत है। साझेदारी में सफलता के आसार हैं। यात्रा में परेशानी होगी।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : खानपान में सावधानी बरतें। पारिव पारिवारिक खचों में बढ़ोतरी संभव है। व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत में कुछ दिक्कत आएगी। कॅरियर में बदलाव संभव है। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
धनु
शुभशुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : आत्मविश्वास की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से कार्यस्थल पर अनुकूलता बनी रहेगी।
मकर
शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी : आर्थिक स्थिति ढुलमुल बनी रहेगी। अधिकारियों से टकराव परेशान कर सकता है। विरोधी लगातार परेशान करने का प्रयास करेंगे। नए सौदे हाथ में लेने से बचेंगे। पारिवारिक यात्रा हो सकती है।
कुंभ
शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : सामूहिक रूप से लिए गए फैसले लाभदायक रहेगे। तनाव से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक मामलों में गतिरोध बढ़ सकता है। युवाओं में कॅरियर को लेकर निराशा बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।
मीन
शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण का प्रयास करें। जरूरी काम कल तक के लिए टालना बेहतर है। करीबी आपके साथ धोखा कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभदायी रहेगी।

