Movie prime

6 February 2026 rashifal  : तुला वाले साझेदारी में बड़ी योजना शुरू करेंगे, धनु वालों का वर्चस्व बढ़ेगा

 

मेष

शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान की संभावना है। दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें, संबंध सुधरेंगे। विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। नरमी से काम लें।

वृष

शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी। रुका हुआ धन मिलने से अटके काम शुरू कर सकते हैं। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे। लोगों को साथ लेकर चलें, काम आसान होगा। बुजुर्गों के सहयोग से बड़ी मुश्किल हल हो सकती है। जोखिम उठाने से बचें। शांत रहें।

कर्क

शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : निजी काम को वरीयता से करें, बाद में सुविधा मिलना मुश्किल है। अनुभव की कमी से आपकी योजना खटाई में पड़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम प्रसत्रतादायक रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : उधार दिया धन वसूल करने में सफल रहेंगे। राजकीय मामलों को गंभीरता से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। आकस्मिक लाभ की संभावना है।

कन्या

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। खुलकर मन की बात कह देने से रिश्तों में दूरियां कम होंगी। कार्यस्थल पर संवेदनशील बनें, राह आसान होगी। दौड़धूप करके अपने काम निकलवा लेंगे।

तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : दिखावे के

चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। नए सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना बनेगी। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है।

वृश्चिक

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : सही वक्त

पर लिया फैसला लाभदायक रहेगा। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। उच्च अध्ययन में सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : सामाजिक

जीवन में वर्चस्व बढ़ेगा। निजी काम को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। धर्म-कर्म रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

मकर

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक सौदे मिलने से लाभ संभव है। कार्यस्थल पर प्रभावशाली लोगों के सहयोग से काम आसान होंगे। अनजान पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है।

कुंभ

शुभशुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : लाभदायक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। जो काम सोच कर निकले हैं उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मीन

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : जो लोग

सहयोग कर रहे हैं उनकी बात सुनें और सही निर्णय लें। जल्दबाजी में लेन-देन करने से बचें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है।