Aaj 7 January 2026 ka Rashifal : तुला वालों को संतान से खुशी मिलेगी, धनु वालों का मनोबल मजबूत होगा
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : आज संयम व धैर्य के साथ निर्णय लें। योजनाओं को उजागर करने में सावधानी बरतें, क्योंकि अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सुधार और नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। आस्था बढ़ेगी।
वृष
शुभ अंक 8, शुभ रंग कालाः काम पर स्थिरता बनी रहेगी, परंतु विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और वित्तिय मामलों में संतुलन महत्वपूर्ण है। परिवार और साथी का सहयोग मनोबल को बढ़ा सकता है।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : नए अवसर और सौदे सकारात्मक संकेत लेकर आ रहे हैं। कार्यस्थल पर प्राथमिकता को स्पष्ट करना फायदेमंद रहेगा। ऊर्जा बनी रहेगी और आपकी संचार क्षमता लाभ दिला सकती है।
कर्क
शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : व्यापार व सामाजिक गतिविधियों में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य और खानपान के प्रति लापरवाही से बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। यात्रा का योग है।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : आज लेन-देन या वरिष्ठों के साथ विवाद से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी सिद्ध हो सकती है। विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है, लेकिन संयम से आप बचाव कर पाएंगे।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : विश्लेषण व योजनाओं पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। व्यवस्थित निर्णय से उलझनों को सुलझा सकते हैं। अनजान पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोचें। दिखावे के चलते खचों से बचें।
तुला
शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : आज संतुलन और सामंजस्य का दिन है। अधिकारों के लिए सजग रहना जरूरी है। परिवार के खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : आज सतर्क रहकर निर्णय लें। पारिवारिक समस्याओं के समाधान की संभावनाएं हैं, और आकस्मिक लाभ भी मिल सकता है। स्वयं पर नियंत्रण और धैर्य आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।
धनु
शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : संयम व स्पष्ट संवाद से समस्या कम होगी। सहयोगियों से मतभेद व नए सौदे टल सकते हैं। आज आपके लिए आशावाद और विस्तार का दिन है। परिवार का साथ मनोबल को मजबूत करेगा।
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल पर अनुभव और सहयोग का लाभमिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें।
कुंभ
शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: निजी काम को पहले प्राथमिकता दें। आलोच दें। आलोचनाओं से बचें। विरोधी प्रभावी होंगे पर आपके प्रयास सफल रहेंगे। संयम से आप स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
मीन
शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : रचनात्मकता आपके कार्यों में सहायता करेगी। निजी कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन समझदारी से निर्णय लेने से सफलता संभव है। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। साख बढ़ेगी।

