9 January 2026 rashifal : सिंह वाले नया काम शुरू करेंगे, कन्या वालों के लेन-देन संबंधी मामले सुलझेंगे
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग आसमानी : आप अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। आय बढ़ने से आत्मविश्वास मजबूत होगा।
वृष
शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : बातचीत से
समस्या का समाधान निकाल लेंगे। काम में जल्दबाजी से परेशानी होगी। व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। लापरवाही से लाभ प्रभावित होगा।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : पुराने झगड़े सुलझने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। नए काम में शुरुआती परेशानी संभव है। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है।
कर्क
शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। समस्याओं के चलते कार्यस्थल पर काम में परेशानी होगी। कॅरियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह
शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी: समय के साथ कार्ययोजना बदलनी पड़ सकती है। समझौता न करने से कार्यस्थल पर अकेले पड़ सकते हैं। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा।
व
कन्या
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक रहेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। लेन-देन संबंधी मामले सुलझेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
तुला
शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद : विवादास्पद मामले सुलझने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक
शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : आपसी बातचीत से समस्या सुलझा लेंगे। व्यापारिक सौदों में लापरवाही से नुकसान संभव है। लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं, संयम बरतें। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
धनु
शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : अनजाना भय बना रहेगा। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की नाकाम कोशिश करेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता की संभावना है। धार्मिक आयोजनों पर जमकर खर्च करेंगे।
मकर
शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल: छोटी-छोटी बातों से संबंध बिगड़ सकते हैं। बाहरी लोगों के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। काम को टालने से मुश्किल हो सकती है। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। यात्रा टालें।
कुंभ
शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। मनचाहा काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश करेंगे। अधिकारियों से तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे।
मीन
शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : दूसरों के कामों में समय एवं धन बर्बाद होगा। महत्वपूर्ण मामलों के निपटने से राहत मिलेगी। भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। खोई हुई प्रतिष्ठा फिर हासिल कर सकते हैं। शांत रहें।
आज का पंचांग
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष सप्तमी, शुक्रवार संपूर्ण
दिनयत रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 19, सूर्य उत्तरायण,
शिशिर ऋतु, १ जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर
01:41 तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। शोभन योग सायं 04:55 तक, इसके बाद अतिगंड योग रहेगा। विष्टि करण सायं 07:45 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-कन्या, शुक्र-धनु, शनि-मीन, मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा - यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 07:45 तक, ऊंट महोत्सव प्रारंभ 3 दिन का बीकानेर राजस्थान।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 08:40 तक चर का,
प्रातः 08:40 से 11:16 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:34 से 01:52 तक शुभ का, सायं 04:28 से 05:46 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज शोभन योग में जौ का दान करना शुभफलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

