Movie prime

26 July 2025 Ka rashifal : आज मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी का दिन कैसा रहेगा पढ़ें आज का राशिफल

 

मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल के माहौल में सुधार होगा और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव दूर हो सकता है।

वृष : शुभ अंक 8 शुभ रंग पीला : परिवार व परिचितों के
दबाव के बावजूद आप निष्पक्ष निर्णय लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। भावनाओं पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : निजी मामलों को काम पर हावी न होने दें, नुकसान संभव है। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।

कर्क : शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : निजी काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। आकस्मिक खर्च के चलते जरूरी काम बीच में रोकना पड़ सकता है।

सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग धूरा : नजरिया बदलने से
अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। दृढ़-निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे, सफलता हासिल करेंगे। कार्ययोजना में मामूली बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे। साख बढ़ेगी।

कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : आप खुले दिल से दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। हर समय बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर विकल्प.मिलने से विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी खचों में कटौती का प्रयास करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है। व्यवहार में संयम बरतें।

वृश्चिक : शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के आसार बनेंगे। गतिरोध दूर करने के लिए आपसी संवाद बनाए रखें। निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है।

धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: छोटी-छोटी बातों में
उलझने से तनाव बढ़ सकता है। परिजनों के सहयोग से बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। धैर्य रखें।

मकर :शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी भावुकता
नुकसानदायी हो सकती है। किसी से अचानक मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी महसूस करेंगे।

कुंभ : शुभ अंक 3 शुभ रंग सफेद : निजी मामलों को
सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है। आसपास के लोगों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। लाभके अवसर मिलेंगे। जिद में आकर गलत फैसला ले बैठेंगे।

मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: निजी स्वार्थ में आप
दूसरों का नुकसान कर देंगे। कारोबारी सौदे हाथ आने से लाभ मिलेगा। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी।