आज 17 जून 2025 राशिफल : आज 17 जून मंगलवार को मेंष से लेकर मीन राशिफल तक कैसा रहने वाला है दिन, पढ़ें आज के सभी राशिफल
मेष : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी, आवागमन में विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना का भय बनेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी टकराव बढ़ने से रिश्तों में कटुता संभव है। बच्चों को अच्छे-बुरे में अंतर समझाएं। धैर्य बनाए रखें
वृष : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अर्थ प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा, यात्रा में अपेक्षित सफलता मिलना मुश्किल है। अपनी योजनाओं को आकार देने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक जीवन में मान - सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्र मिलेगा।
मिथुन : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अटका कार्य बनने से उत्साहित रहेंगे। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा।बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनों से ही तनाव मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में अपनी सफलता से अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे। जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क : दिनमान प्रतिकूल
रहेगा। स्वजनों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।कायक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिल सकता है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह : शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में विस्तार और लाभ होगा।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।अधिकारी आपके तौर-तरीकों से नाराज हो सकते हैं। आप अपना काम पूरा करके ही चैन लेंगे। कारोबारी विस्तार के लिए नए सौदों पर विचार कर सकते हैं। समय के साथ स्वयं को बदलें
कन्या : नौकरी में दबदबा बना रहेगा। पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में अचानक उत्तम लाभ होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी।कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग हासिल करने में सफल रहेंगे। परिवार में आपसी सहमति बनाने का प्रयास नई खुशी देगा। कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपको भ्रमित कर सकते हैं
तुला : मन में ऊहापोह की स्थिति रहेगी। योजना में अवरोध आ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ कम होगा।पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीव नसाथी का सहयोग मिलेगा।सहकर्मी ईर्यावश नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। बाहरी दबाव के चलते फैसला लेना पड़ सकता है। साझेदारी में चल रहा टकराव दूर होने की उम्मीद है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे
वृश्चिक : अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें। बनते कार्य में निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता बनाए रखें।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को कॅरियर के चुनाव के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी। दौड़धूप की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है।
धनु : मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य में पूंजी निवेश संभव है। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सकारात्मक प्रयास फलीभूत होगा।अधूरे काम पूरे होने के आसार बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम निराश कर सकते हैं। समय के साथ आपके विचारों व कार्यशैली में बड़ा बदलाव आएगा। अपनों के व्यवहार से खित्रता होगी।
मकर : मानसिक चिंतन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।
स्थानांतरण की संभावना है।नए सम्पर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर फैसला लेंगे फिर भी सहयोगी नाराज रहेंगे। युवाओं का ध्यान कॅरियर पर रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे
कुंभ : प्रयासों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ हो सकता है।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।आप खामोशी के साथ अपना काम करेंगे। किसी बात को लेकर आपके मित्र नाराज रहेंगे। पुराने मामले सुलझने से आप राहत महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
मीन : आर्थिक क्षेत्र में दबाब बना रहेगा। व्यवसाय में शिथिलता के चलते अल्प लाभहोगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा।निजी सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।भावनात्मक संबंधों में खींचतान तनाव का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। मित्रों से किया वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा। शांत रहें।