Aaj 20 June ka Rashifal: आज 20 जून को मेष से लेकर मीन राशिफल तक कैसा रहने वाला है दिन पढ़ें आज के सभी राशिफल
मेष : शुक्र चंद्र की युति पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।अपनी बातों से सभी को प्रभावित कर लेंगे। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। धैर्य रखें।
वृषः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।नई जगह व जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाए रखने का प्रयास करेंगे। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसन्नतादायी रहेगा। सफर में सावधानी बरतें।
मिथुनः आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्रमें आशातीत सफलता मिलेगी।अनुभवी लोगों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में दखल से तनाव बढ़ सकता है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है। धार्मिक यात्रा संभव है।
कर्क : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्रमें प्रगति होगी।अपने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामले सुलझने से राहत संभव है। परिवार के सहयोग से राह आसान होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।
सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्रमें आशातीत सफलता मिलेगी। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नए सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना बनेगी। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। शांत रहें।
कन्या : उपहार या सम्मानमें वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।अनुभवी लोगों का सहयोग कॅरियर को नई दिशा देगा। आप पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मित्रों से कहासुनी मन को दुखी कर सकती है। लेन-देन के मामले उलझने से चिंता होगी। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिकः आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी सेमतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,अनुभव की कमी के चलते काम बीच में अटक सकते हैं। लेन-देन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
धनुः व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।संतान के कॅरियर को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान से राहत मिलेगी। विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। कारोबार के विस्तार की संभावना है।
मकर : व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।प्रशासनिक कार्यों में सफलता के आसार हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। नए काम की शुरुआत में बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग लाभदायी हो सकता है
कुंभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव मिलेगा।पारिवारिक जीवन मैं तनाव की स्थिति बनेगी। अधीनस्थों के सहयोग से परेशानियां दूर हो सकती हैं। जिद्दी स्वभाव के चलते कोई गलत फैसला ले बैठेंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है
मीन : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा। निजी कारणों से यात्रा संभव है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन दुखी होगा। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक होंगे