Movie prime

17 July 2025 rashifal : आज 17 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशिफल तक कैसा रहने वाला है दिन,पढ़ें आज के सभी राशिफल

 

मेष : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। लापरवाही से बनता कार्य अटक सकता है। नौकरी में सम्मान बना रहेगा।आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। काम शुरू करने से पूर्व अच्छी तरह विचार कर लें, बाद में दिक्कत होगी। मित्रों का सहयोग राहत देगा।

वृषः उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वविवेक से उलझन से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।अटका धन मिलने के आसार हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं को कॅरियर संबंधी चिंता रहेगी। बाहरी दबाव के चलते काम में मुश्किल हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश संभव है।

मिथुन : शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक सफलता मिलेगी।नौकरी प्राप्ति का
अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा।महत्वपूर्ण काम पहले करें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई संबंधी समस्या का समाधान होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

कर्क: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। अटके कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बुजुगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी को लेकर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। कामकाज को लेकर निराशा होगी । धैर्य बनाए रखें।


सिंह : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। मित्र सहायक रहेंगे। कीमती वस्तु संभालकर रखें। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा।आज के बजाय कल दिन ठीक है। महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा रुक कर करें। अदालती मामले सुलझने के आसार हैं। नए सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। साझेदारी टूटने से मन अशांत रहेगा।

कन्या : जीविका में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।उन्नति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अर्थ प्राप्ति का अवसर मिलेगा।वैभव के सामान पर भारी खर्च संभव है। पारिवारिक रिश्तों में टकराव दूर होने से राहत मिलेगी। पूजापाठ अथवा तीर्थाटन के अवसर मिल सकते हैं। लगातार सफलता से आप उत्साहित रहेंगे।

तुला : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आत्मबल बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफल्ता मिलेगी। नौकरी में दबदबा बना रहेगा। विरोधी से बचें।कार्यस्थल पर तालमेल बने रहने से काम में आसानी होगी। पारिवारिक यात्रा हो सकती है। नए काम की शुरुआत में सफलता के साथ आय भी बढ़ेगी। विरोधी पराजित महसूस करेंगे।

वृश्चिक : आर्थिक सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।उपहार सम्मान की प्राप्ति संभव है। मित्र सहायक रहेंगे। नौकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी।प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम की संभावना है। व्यक्तिगत संपकों का लाभ कारोबारी विस्तार में मिल सकता है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान व वर्चस्व हासिल कर सकते हैं।

धनुः जीविका में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मानसिक तनाव रहेगा। योजना में निराशा होगी। श्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा।मेहमानों की आवाजाही से निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव संभव है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। विरोधियों से निपटने के लिए कूटनीति से काम करना होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

मकर : गृहउपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा।जरूरी कामों के लिए सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी विस्तार संभव है। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में खास पहचान बनाने में सफल रहेंगे। साझेदारी लाभदायी रहेगी।

कुंभ : व्यावसायिक प्रगति होगी। धन, सम्मान यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका में प्रयास सार्थक होगा।दिनमान अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।धन कमाने की दौड़धूप में परिवार की अनदेखी कर बैठेंगे। पारिवारिक उत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। जोखिम उठाने से बचें

मीन : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। अनुकूल सूचना मिल सकती है। अटके धन की प्राप्ति संभव है।शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलत मिलेगी। अपनी योजना को समय से पहले उजागर करना नुकसानदायी रहेगा।