आज 25 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशिफल तक सभी जातकों के लिए कैसा रहने वाला है पढ़ें आज का राशिफल
25 अप्रैल 2025 मेष राशिफल: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।अटका धन मिलने के आसार हैं। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी क्रय-विक्रय लाभदायी हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
25 अप्रैल 2025 वर्ष राशिफल: उपहार या सम्मानमें वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चलरहा प्रयास सार्थक होगा।प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत का लाभ मिलेगा। मन में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। कानूनी मसले सुलझ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
25 अप्रैल 2025 मिथुन राशिफल : शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर हो सकता है। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। आस्था बढ़ेगी।
25 अप्रैल 2025 कर्क राशिफल: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। मजबूरी में किए गए समझौते जल्द ही टूट सकते हैं।
25 अप्रैल 2025 सिंह राशिफल: संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चलरहा प्रयास सार्थक होगा।बातचीत में नरमी बरतें, लोग नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद के चलते मानसिक तनाव बढ़ेगा। महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों की मदद करने को तैयार रहेंगे। एकाएक खर्च बढ़ेगा।
25 अप्रैल 2025 कन्या राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।जोड़-तोड़कर निजी काम करवा लेंगे। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराजगी व्यक्त करेंगे। आलोचना से परस्पर संबंधों में खटास बढ़ सकती है। आवागमन में सावधानी बरतें।
25 अप्रैल 2025 तुला राशिफल : उपहार या सम्मानमें वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।जिद्दी रवैया नुकसानदायी हो सकता है। है। भावुकता में किया गया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा। अनुभव की कमी से आपके फैसलों पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
25 अप्रैल 2025 वृश्चिक राशिफल: व्यावसायिक प्रयास
फलीभूतहोगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्रमें चल रहा प्रयास सार्थक होगा।नए सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। धीमी शुरुआत के बावजूद कारोबार में बड़ी सफलता के आसार बनेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी हो सकता है।
25 अप्रैल 2025 धनु राशिफल : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।व्यर्थ की बातों में समय एवं धन बर्बाद होगा। लोग आपसे अनावश्यक नाराज हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। पुराने मामले उजागर होने से तनाव बढ़ सकता है।
25 अप्रैल 2025 मकर राशिफल : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशानी महसूस करेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी।
25 अप्रैल 2025 कुंभ राशिफल : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।नई जिम्मेदारी आने से आप सेहत की अनदेखी कर बैठेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा
25 अप्रैल 2025 मीन राशिफल : बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होनेसे आत्मसम्मान मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी संभव है। समय पर सहयोग नहीं मिलने से चल रही योजना रोकनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें। राजकीय मामले सुलझेंगे।