Aaj Ka rashifal : आज 9 जुलाई 2025 को मेष से लेकर मीन राशिफल तक कैसा रहने वाला है दिन, पढ़ें सभी राशिफल
मेष : आत्मबल बनाए रखें। प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
वृष : वाद-विवाद से परेशानी होगी। नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी बरतें।धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में भारी लाभ संभव है। युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। निजी संपकों का लाभ मिलेगा।
मिथुन : विकास के नए
अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।भावनात्मक संबंधों में टकराव बढ़ेगा। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी में लाभ की संभावना बनेगी। शांत रहें।
कर्क : आजीविका प्राप्ति हो सकती है। कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा।विरोधी उलझने का प्रयास करेंगे। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी।
सिंह : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।जोखिम के कामों मेंरुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अनजान पर भरोसा नुकसानदायी हो सकता है।
कन्या : अटका कार्य बन सकता है। नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत नरम रहेगी।सार्वजनिकजीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, नुकसान का भय बनेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है
तुला : सहोदरों का सहयोग मिलेगा। पूर्व नियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। यात्रा संभव है।मेहनत का पूरा लाभमिलेगा। पारिवारिक कलह के चलते मन अशांत रहेगा। संदेह की स्थिति बनी रहने से काम अटक सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। विद्यार्थी परेशान रहेंगे।
वृश्चिक : मन में आशा का सैचार होगा। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।धन संबंधीमामले सुलझने के आसार हैं। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते परेशान रहेंगे। अधिकारियों से बनाकर चलें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु : अनुकूल सूचना मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में आनंद रहेगा।कार्यस्थल पर सबके सहयोग से समस्या दूर होगी। व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निर्धारित काम में देरी से नुकसान संभव है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
मकर : मानसिक तनाव बना रहेगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ कम होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।व्यापारिक सौदों में सावधानी बरतें, नुकसान का अंदेशा है। बाहरी दबाव के चलते काम में परेशानी हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पुराने कर्ज को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुंभ : जनहित जनहित कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।अधिकारियों सेसंपकों का लाभ मिलेगा। आकस्मिक यात्रा के चलते निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ेंगे। समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम अटक सकते हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मीन : शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा।नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। उलझे मामले परिजनों की मदद से सुलझेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।