आज 7 जून का राशिफल : आज 7 जून शनिवार के दिन आपका राशिफल कैसा रहने वाला है, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी राशिफल
मेष : अटके कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य कुशलता बनाए रखें। व्यवसाय मैं उत्तम लाभ होगा।रिश्तों में निकटता आएगी। प्रयास सार्थक होगा।कार्यक्षेत्र में बन रहे समीकरणों की अनदेखी से आप अकेले पड़ सकते हैं। सामाजिक जीवन में आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। काम को पूरा करने के लिए योजना बना कर आगे बढ़ें।
वृष : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवन सुखमय होगा।प्रभावशाली लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। कारोबारी दौड़धूप के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अधिकारी आपके तौर-तरीकों से नाराज हो सकते हैं। दुविधा के कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे
मिथुन : योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। किसी आयोजन का निमंत्रण मिलेगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।अटके काम करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। भीड़ के बीच खुद को असहज महसूस करेंगे। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं।
कर्क : जोखिम उठाने से बचें। कार्य विशेष में अल्प सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।बेहतर सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयासों की अपेक्षा रहेगी। अपनों के व्यवहार के लिए शर्मिन्दा होना पड़ सकता है। आयात -निर्यात के कारोबार में भारी लाभ की संभावना बनेगी
सिंह : नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक अर्थ प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। वैचारिक गतिरोध बने रहने से कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। अपनी बात मजबूती से रखें, तो सफलता मिलेगी। शांति व धैर्य से काम लें
कन्या : वाद-विवाद में उलझने से बचें। नौकरी में धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय में लाभ कम होगा। घर में शांति रखें।पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। युवाओं को कॅरियर में बड़े विकल्पों की तलाश रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम की गति धीमी होने से मन अशांत रहेगा। मित्र मिलेंगे
तुला : अनुकूल समाचार मिलेगा। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का अवसर मिल सकता है।बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।बेहतर भविष्य के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अपनी योजना को पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधा जुटा लेंगे। दौडधूप करके निजी काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक : स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। नौकरी में मन नहीं लगेगा। बढ़ती व्यावसायिक देनदारी से चिंतित रहेंगे।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बात पर उग्र रवैया नुकसानदायी हो सकता है। आस्था बढ़ेगी।
धनु : संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 'उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।प्रॉपर्टी को लेकर टकराव बढ़ सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। मित्रों से चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आप कोई भी जोखिम उठा सकते हैं।
मकर : सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य बनेंगे। अचानक अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा।जीविका केक्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर फैसला लें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी के गंभीर परिणाम आ सकते हैं। साझेदारी में चल रही योजना बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है।
कुंभ : कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में यथैष्ट लाभ होगा।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यावसायिक गठबंधन के अच्छे परिणाम आएंगे। आप जिम्मेदारियों को अनदेखा करने की बजाय स्वीकार करना सीखेंगे। निजी संबंधों को दरकिनार करके सामूहिक हित में फैसला लेंगे।
मीन : बनते कार्य में अवरोध आएंगे। व्यवसाय में जोखिम-जमानत से बचें। वाहन से कष्ट संभव है।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कार्यस्थल पर किसी चमत्कार की उम्मीद व्यर्थ है। मनमौजी रवैया आगे बढ़ने में बाधक हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी से रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विवाद से दूर रहें।