31 March 2026 : कर्क वालों के राजकीय मामले सुलझेंगे, कुंभ वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा
मेष
शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : धन के लेनदेन को लेकर आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। युवाओं को कॅरियर में बड़ी सफलता की उम्मीद है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
वृष
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : फिजूल खर्च के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। वैचारिक गतिरोध बने रहने से मन अशांत रहेगा। वाहन क्रय का मन बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साझेदारी लाभदायक रहेगी। आस्था बढ़ेगी।
कर्क
शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी। अधिकारियों के सहयोग से राजकीय मामले सुलझेंगे। पारिवारिक मित्रों का सहयोग प्रगति में सहायक रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। भूमि-भवन संबंधी सौदों को लेकर टकराव संभव है। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे।
कन्या
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: मांगलिक कार्यों में समय बीतेगा। मेहनत का लाभ मिलेगा। भाग्यपक्ष प्रतिकूल रहने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। मित्रों से अचानक मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
तुला
शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी साझेदारी में बड़े सौदे हाथ आ सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
वृश्चिक
शुभ अंक 9 शुभ रंग पीला : अपने लोगों का साथ मिलेगा। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। जोखिम के कामों से दूर रहने में भलाई है, नुकसान हो सकता है। विवादास्पद मामले आपसी समझ से सुलझा लेंगे।
धनु
शुभ अंक 8 शुभ रंग नारंगी : अध्ययन में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता बेहतर उपलब्धि दिला सकती है। नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी संभव है। व्यावसायिक कामों में सूझबूझ से काम लें, सफल रहेंगे।
मकर
शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल खानपान में सावधानी बरतें। पारिवारिक आयोजनों पर खर्च संभव है। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। अपने उसूलों से समझौता करना आपको नागवार गुजरेगा।
कुंभ
शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिद के कारण बड़ा नुकसान कर लेंगे। पारिवारिक टकराव परेशान करेगा। अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें, परेशानी से बच सकते हैं।
मीन
शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की उम्मीद है। नए सौदे लाभदायक रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर तनाव बना रहेगा। उच्च अध्ययन के लिए घर दूर जाना पड़ सकता है।

