1 January 2026 rashifal : मिथुन वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा, कर्क वालों की आय में बढ़ोतरी
मेष
शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का परामर्श लाभदायक रहेगा। कारोबारी मंदी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर काबू पाने में कामयाब रहेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
वृष
शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : आज का दिन प्रसन्नतादायक और शुभ है। कामकाज में परिवार का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत संभव है। अधिकारियों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : खर्च की अधिकता परेशान करेगी। चल रहे काम में बाधा आने से मन अशांत रहेगा। कारोबारी योजना को गति मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : अटका धन मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। नई योजनाओं पर फिर से विचार कर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
सिंह
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : लोगों को अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में स्थायित्व और तरक्की मिलने के आसार हैं।
कन्या
शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : मेहमानों के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। व्यर्थ की बातों में समय व धन खर्च होगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकता है।
तुला
शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : कारोबारी योजना पर खर्च संभव है। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापारिक दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। कुछ अनचाहे सौदे करने पड़ेंगे।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : महत्वपूर्ण मामलों में लापरवाही से नुकसान संभव है। अधिकारी आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों की मदद से बिखरे काम भी व्यवस्थित और पूरे हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।
धनु
शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : दांपत्य संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी। अनहोनी का भय बना रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनेगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है।
मकर
शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: निजी काम के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों के साथ से काम आसानी से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पुराने मामले सुलझने से राहत मिल सकती है।
कुंभ
शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : कोई बड़ी समस्या के सुलझने से सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धि मिल सकती है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।
मीन
शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल : अब तक आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होंगी। विवादित मामले सुलझने से राहत मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर निवेश करें।

