12 December 2025 rashifal : मिथुन वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, सिंह वालों को शुभ समाचार मिलेंगे
मेष
शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। संतान के साथ तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। एकाधिक कामों में आपका झुकाव तनाव बढ़ा सकता है।
वृष
शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : पारिवारिक समस्या का समाधान बातचीत से निकाल लेंगे। पदोत्रति मिलने की उम्मीद है। तीखी बातों से अपनों को नाराज कर लेंगे। तीर्थाटन के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनेगा।
मिथुन
शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। परिचितों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़े तो अच्छा लाभ मिलेगा। मेहनत के बावजूद पूरी सफलता मिलना मुश्किल है।
कर्क
शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : आवेश में आने की बजाय नरमी से काम लें। धार्मिक कायों पर भारी खर्च की रूपरेखा बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद तनाव का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर टकराव हो सकता है। धैर्य रखें।
सिंह
शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। प्रियजन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : प्रशासनिक कायों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक आयोजन प्रस्त्रतादायी रहेंगे। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं।
तुला
शुभशुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : परिणाम की चिन्ता किए बिना काम करें बड़ी सफलता मिलेगी। साझेदारी में विवाद की स्थिति बन। सकती है। जीवनसाथी का साथ मुश्किल में मदद करेगा। तनाव व आलस्य बना रहेगा।
वृश्चिक
शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : खर्च की अधिकता से परेशानी हो सकती है। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। साझेदारी में बड़े सौदे हाथ आ सकते हैं। विरोधियों को उनकी चालों में ही उलझा देंगे। यात्रा संभव है।
धनु
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : आय कम खर्च अधिक की स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
मकर
शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम सुखद लेकिन खर्चीले रहेंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर उपलब्धि से विद्यार्थी प्रसन्न होंगे।
कुंभ
शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : जिनसे सहयोग की उम्मीद थी वे निराश करेंगे। साझेदारी में बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। सामाजिक कायों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक हो सकता है।
मीन
शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : सपनों को साकार करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। प्रियजन के संबंध में सुखद समाचार मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है। विरोधी परास्त होंगे। शांत रहें।
Aaj ka panchang
तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष अष्टमी, शुक्रवार दोपहर 02:57 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 20, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 12 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन
प्रातः 05:50 तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग प्रातः 11:12 तक, इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा। कौलव करण दोपहर 02:57 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-सिंह, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : शुक्र वृद्धत्व प्रारंभ प्रातः 08:00, जिनसागर पुण्य दिवस जैन ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:10 से 08:28 तक चर का, प्रातः 08:28 से 11:03 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:20 से 01:38 तक शुभ का, सायं 04:13 से 05:30 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज प्रीति योग में तेल का दान करना शुभ
फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

