Movie prime

3 February 2026 rashifal : मिथुन वालों की जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धनु वालों का तनाव दूर होगा

 

मेष

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : मित्रों के व्यवहार से मन दुखी होगा। व्यापारिक सौदे मिलने से अच्छा लाभ मिल सकता है। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे।

वृष

शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : विपरीत परिस्थिति में समझौता करना लाभदायक रहेगा। कानूनी मामले सुलझने की उम्मीद है। जानबूझकर कुछ लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैभव के सामान पर बड़ा खर्च संभव है।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : जोखिम के कायों में रुचि बढ़ेगी। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार का विस्तार संभव है। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। निजी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।

कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : मजबूती के साथ अपनी बात रखेंगे तो सबकी सहमति बन सकती है। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लग सकती है। व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्च करेंगे।

सिंह

शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : भय की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में लापरवाही के चलते सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। जो लोग विरोध कर रहे थे, वे सहयोग करेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है।

कन्या

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा: जरूरी काम के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। दांपत्य संबंधों में गतिरोध आपसी बातचीत से दूर हो सकता है। साझेदारी में चल रहा काम रोकना पड़ सकता है।

तुला

शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : मनचाही सफलता की राह आसान होगी। पारिवारिक आयोजनों में खर्च की संभावना है। बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें। काम को टालने की आदत नुकसानदायक हो सकती है। आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। सामूहिक कामों में सबको साथ लेकर चलें।

धनु

शुभ अंक 7 शुभ रंग मटमैला : कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। घर- बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर अवसर नहीं मिलने से खिन्नता महसूस करेंगे।

मकर

शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : बिखरे काम समेटना मुश्किल होगा। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक समस्या के समाधान से राहत मिलेगी। नए काम की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ

शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : मेहनत का लाभमिलने से उत्साह बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। जीवनसाथी के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन

शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : नए संपकों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई योजनाओं को लेकर टकराव संभव है। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी