Movie prime

Aaj 6 October ka rashifal :  मिथुन, कर्क वालों को सफलता के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी, इन तीन राशियों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज के सभी राशिफल

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् : आश्विन, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सोमवार

दोपहर 12:24 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी तारीख 13, सूर्य

दक्षिणायन, शरद ऋतु, 6 अक्टूबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 04:02

तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। वृद्धि योग दोपहर 01:13 तक, इसके बाद ध्रुव योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 12:24 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-कन्या, चंद्र-मीन,

मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 12:24 से रात्रि 10:51 तक,

शुक्र उत्तराफाल्गुनी में सायं 06:06, चांद्र पूर्णिमा व्रत, शरद

पूर्णिमा, कोजागरी व्रत, मारवाड़ उत्सव 2 दिन का प्रारम्भ जोधपुर राजस्थान, पंचक, कुबेर व लक्ष्मी पूजा बंगाल, गंडमूल प्रारम्भरात्रि 04:02 से।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:25 से 07:53 तक अमृत का, प्रातः 09:20 से 10:48 तक शुभ का, दोपहर 01:42 से 03:10 तक चर का, दोपहर 03:10 से सायं 06:05 तक लाभ व अमृत

का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज सोमवार को शिवजी का पूजन कर

उनका जलाभिषेक अथवा रुद्राभिषेक करें। एक समय भोजन करें तो शिवजी की कृपा मिलती है। आज रात्रि में लक्ष्मीजी धरती पर भ्रमण को निकलती हैं इसलिए घर को सुसज्जित कर हर कोने में दीपक प्रज्वलित कर रोशनी करनी चाहिए। वृद्धि योग में दही दान करने का विशेष महत्व है और यह शुभ फलदायी होता है।

आज 6 अक्टूबर का राशिफल


मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : आप अकेलापन अनुभव करेंगे। बढ़ता खर्च तनाव का कारण बन सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। महत्व के काम धन की कमी से अटक सकते हैं। विरोधी परेशान करेंगे।

वृष

शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : आपका ध्यान अध्ययन, चिंतन एवं सामाजिक कार्यों पर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग वर्चस्व हासिल करेंगे। राजकीय स्तर पर पद व प्रतिष्ठा मिलेगी। अस्थिर मन सफलता में बाधक हो सकता है।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिणय चर्चाओं में अनुकूलता संभव है। कॅरियर में सफलता हासिल करने के साथ प्रसिद्धि भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : आप त्वरित निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। अटका धन मिलने से अधूरे काम पूरे करने में आसानी होगी। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना बढ़ेगी।

सिंह

शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। व्यापारिक लाभ के आसार बनेंगे। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।

कन्या

शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी की बजाय धैर्य से आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे और अच्छा लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।


तुला

शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला : अधीनस्थों का सहयोग लेने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव करना पड़ सकता है। संतान के संबंध में अनुकूल समाचार मिल सकते हैं। अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से निराशा संभव है।

वृश्चिक

शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद : सुख-सुविधा पर भारी खर्च करेंगे। धार्मिक कार्यों और शेयर्स में आपकी रुचि बढ़ेगी। विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रणय संबंधों में नई शुरुआत संभव है।

धनु

शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में उदारता से फैसला लें, राहत मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। घर अथवा आफिस बदलने का मन बन सकता है।

मकर

शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : कलात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। माहौल में आकस्मिक बदलाव से खुद को असहज महसूस करेंगे। खर्च में कटौती से परिजन नाराज हो सकते हैं।

कुंभ

शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार से राहत मिलेगी। उच्च अध्ययन में बेहतर परिणामों के आसार हैं। खानपान में सावधानी बरतें।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। कारोबारी मामलों में व्यावहारिक फैसला लेना लाभदायी रहेगा। पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। रुचि का काम मिलने से आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।