28 December 2025 rashifal : कुंभ से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आज 28 दिसंबर का दिन, पढ़ें आज के सभी राशिफल
आज का पंचांग
सूर्यास्त 5.51 बजे | (रविवार)
सूर्योदय 7.06 बजे (सोमवार)
तिथि संवत् पौष शुक्ल पक्ष, अष्टमी प्रातः 11.59 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शिशिर ऋतु।
सूर्योदयकालीन ग्रह विचार
सूर्य-धनु, चन्द्र-मीन, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ।
सूर्योदयकालीन नक्षत्र
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 8.42 तक पश्चात रेवती नक्षत्र, वरियान योग तथा बव करण।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो दलिया खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आराधना ॐ श्रीरामाय नमः
राहुकाल 16.30 से 17.51 तक
खरीदारी शुभ समय • 13.49 से 15.09 तक
मेष : शुभ अंक-5, शुभ रंग-फिरोजी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। बदले की भावना से कोई भी कार्य न करें।
वृषभ : शुभ अंक-6, रंग-बादामी। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। अपनों से विवाद न करें।
मिथुन : शुभ अंक-3, शुभ रंग-गुलाबी। मनोबल को ऊंचा रखें। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मन में किसी बात को लेकर उत्साह।
कर्क : शुभ अंक:-7, शुभ रंग-पीला। जरूरी कार्य से यात्रा करना पढ़ सकती है। आर्थिक उन्नति के अवसर बन सकते है। बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें।
सिंह : शुभ अंक-1, शुभ रंग- नीला। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। जरूरत से अधिक खर्च न करें।
कन्या : शुभ अंक-9, शुभ रंग-लाल। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन। वाणी पर नियंत्रण रखें। समस्या के चलते मन में तनाव बढ़ सकता है।
तुला : शुभ अंक-2, शुभ रंग-हरा । अपनों के साथ सुखद समय बीत सकता है। क्रोध, तनाव में कोई भी निर्णय न लें। शारीरिक समस्या में सुधार के योग।
वृश्चिक : शुभ अंक-5, शुभ रंग- सफेद । परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती है। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें।
धनु : शुभ अंक-8, रंग-ग्रे। सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें। मन में किसी बात को लेकर उत्साह। जवाबदारी और बढ़ सकती है।
मकर : शुभ अंक-3, शुभ रंगः- केसरिया । आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। वाहन खरीदी की योजना बन सकती है। पारिवारिक विवाद के चलते मन में तनाव।
कुंभ : शुभ अंक-5, शुभ रंग-बैंगनी। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। बिना बात के मन में तनाव। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग।
मीन : शुभ अंक-6, शुभ रंग-आसमानी। जरूरत से अधिक खर्च न करें। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। बिना कारण मन में तनाव बढ़ सकता है।

