Movie prime

3 January 2026 rashifal :कर्क वालों के आर्थिक मामले सुलझेंगे, कुंभ वाले नए काम की करेंगे शुरुआत

 

मेष

शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे। नई योजनाओं पर खर्च संभव है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।

वृष

शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। कारोबारी विस्तार के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता संभव है। मित्रों का साथ मुश्किल से उबार सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। खर्च बढ़ेगा।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। दौडधूप करके समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। राह की अड़चनें परेशान कर सकती हैं। बाहरी दबाव के चलते फैसले बदलने पड़ेंगे।

कर्क

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : विपरीत माहौल में समझौता करने का मन बना सकते हैं। दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें, राह आसान होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। धैर्य रखें।

सिंह

शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: जोड़तोड़ करके निजी काम करवा लेंगे। सहयोगी आपकी तीखी बातों से नाराज हो सकते हैं। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग काला: नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। वैभव का सामान खरीदने में धन खर्च संभव है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। विवादास्पद मामलों का निपटारा हो सकता है।

तुला

शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : नए लोगों का साथ आपके व्यवहार में बदलाव लाएगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, राह आसान होगी। मनचाही सफलता के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 2 शुभ रंग स्लेटी : झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारिक लेनदेन में नुकसान का भय बनेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : नए काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आकस्म्कि घटनाएं तनाव का कारण बन सकती हैं। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा. 


मकर

शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : निजी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा संभव है। आपका एक गलत फैसला प्रतिष्ठा धूमिल कर सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

कुंभ

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत की संभावना बनेगी। रोक-टोक के चलते बच्चे नाराज हो सकते हैं। कानूनी मामलों के सुलझने से मन प्रसन्न होगा। कड़े संघर्ष के बाद कॅरियर में तरक्की के आसार बनेंगे।

मीन

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : अपनी योजना को पूरे होने से पहले उजागर करना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापारिक लेनदेन मैं सावधानी बरतें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। आय में बढ़ोतरी संभव है।