18 December 2025 rashifal : कर्क वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी, कुंभ वाले जरूरतमंदों की मदद करेंगे
आज का पंचांग
तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार अगले दिन प्रातः 05:00 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 26, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 18 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08:07 तक,
इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। धृति योग दोपहर 03:06 तक, इसके बाद शूल योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर बाद 03:46 तक, इसके बाद शकुनि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-वृश्चिक,
मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का फ्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर बाद 03:46 तक, मास शिवरात्रि, श्री चंद्रप्रभु विजय पुण्य त्रिस्तुतिक जैन, संत घीसादास जयंती, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 08:07 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:14 से 08:31 तक शुभ का, प्रातः
11:06 से 12:23 तक चर का, दोपहर 12:23 से 02:58 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:15 से 05:32 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल
और गुड़ दान करें। साथ ही व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज धृति योग में हलवा दान करना शुभ फलदायी होता है.
मेष
शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : आज का दिन कई चुनौतियां लेकर आएगा। कैरियर में कामयाबी हासिल करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है। निजी मामले सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
वृषभ
शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : अनिर्णय की
स्थिति नुकसानदायक रहेगी। मन की बात मित्रों को कह देने से हलका महसूस करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जरूरतों के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : : तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। है। नए काम की शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं।
कर्क
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। साझेदारी में काम करना लाभदायक रहेगा। नई योजना बनाने से पहले प्राथमिकताओं को निर्धारित करने की कोशिश करेंगे। दुविधा से छुटकारा मिलेगा।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : दौड़धूप करके अटके काम पूरे करवा लेंगे। प्रियजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संतान सुख मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। निजी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। धैर्य रखें।
कन्या
शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। भावनात्मक रिश्तों में नई शुरुआत होगी। धैर्य के साथ काम करें तो सफलता मिल सकती है। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला
शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : दो विपरीत विचारधारा के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। कानूनी मामले परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक
शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया रंग भर देगी। कार्यविस्तार की योजना को गति मिलेगी। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। छोटी -छोटी कोशिश मुश्किल से उबार सकती है।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी : धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की तलाश बनी रहेगी। कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है।
मकर
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला काम के साथ-साथ आप परिवार व मित्रों को भी भरपूर समय देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए व्यवस्था में सुधार करना पड़ सकता है। आप अपनों की अनदेखी कर बैठेंगे। विनम्र रहें।
कुंभ
शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : कलात्मक कायों से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। बिना सोचे-समझे फैसला लेने से बचें।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक लेनदेन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में हिम्मत के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बन सकती है।

