20 January 2026 rashifal : कर्क वालों को प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा, तुला वालों की आय में बढ़ोतरी
मेष
शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल नजरिया बदलें, परिणाम अपने आप बदलेंगे। कार्यक्षेत्र में मिल रही चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मनचाही सफलता के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।
वृष
शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी। निजी काम के लिए किसी की सिफारिश करवाने में सफल रहेंगे। विवादित मामले सुलझाने में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। युवाओं को दौड़धूप करनी पड़ेगी।
मिथुन
शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : भूल सुधार का अवसर प्राप्त होगा। मनचाही सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। तीखे स्वभाव के कारण सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार से राहत संभव है।
कर्क
शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : विद्यार्थी सफलता को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कार्यस्थल की समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। जो लोग विरोध कर रहे थे वे ही सहयोग को आगे आएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा।
सिंह
शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : कार्यस्थल पर आ रही मुश्किलें दूर होंगी। नई योजनाओं के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था कर लेंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुरता संभव है। नया घर अथवा ऑफिस खरीदने का मन बनेगा।
कन्या
शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : विरोधियों की चालों का मुंह तोड़ जवाब देंगे। मित्रों के सहयोग से उलझे मामले सुलझेंगे। बुजुगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधिकारों के लिए उचित स्तर पर प्रयास करना लाभदायक रहेगा।
तुला
शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। कानूनी पचड़ों से दूर रहें। दुविधा के चलते बड़े फैसले लेने से बचेंगे। सही समय पर फैसला लें, राह की मुश्किल दूर होगी। आय में बढ़ोतरी संभव है।
वृश्चिक
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : भावुकता में आकर गलती कर बैठेंगे। अनजान पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है। कारोबार में लाभसंभव है। नए काम की शुरुआत में समस्या आ सकती है। पारिवारिक यात्रा की संभावना है।।
धनु
शुभ अंक 2 शुभ रंग काला : व्यर्थ की
बातों में समय बर्बाद होगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। आय के नए स्रोत तलाशने की कोशिश सफल हो सकती है। विद्यार्थी परिणामों से उत्साहित रहेंगे।
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा। सही वक्त पर लिया फैसला सफलता दिला सकता है। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। जोखिम के कामों से बचें। जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहेंगे।
-
कुंभ
शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार लाभ मिलना मुश्किल है। अधिकारियों से मेलजोल बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आस्था बढ़ेगी।
मीन
शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : नए क्षेत्र में कॅरियर के बेहतर अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। नए संपकों का लाभमिलेगा। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे।

