Movie prime
14 November 2025 rashifal : कर्क वाले नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्त रहेंगे, कन्या वालों की होगी तरक्की
 

मेष

शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा: धन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। रिश्ते सुधारने की पहल करेंगे। अनुभव की कमी से जरूरी काम अटक सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में गति आ सकती है। धार्मिक यात्रा संभव है।

वृष

शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : व्यापारिक कार्यों में गति आएगी। लाभदायी योजना शुरू हो सकती है। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ेगा। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान करेगा।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : पारिवारिक उत्सवों का आयोजन खुशी देगा। विवाद की स्थिति में समझौता करना लाभदायी रहेगा। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है। कामकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है।


कर्क

शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : पुरानी गलतियां भुलाकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है।

सिंह

शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: साजिश के चलते आप परेशानी महसूस करेंगे। कुछ लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। सहकमी आफ्से उलझने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारिक योजना की शुरुआत लाभदायी रहेगी। शांत रहें।

कन्या

शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। दुविधा से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक आयोजनों में खर्च संभव है। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला राह मुश्किल दूर होगी। आलोचना से बचें, संबंध सुधरेंगे। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध तनाव का कारण बन सकता है।

वृश्चिक

शुभ अंक 3 शुभ रंग आसमानी : समय पर काम पूरा होने से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर बदलाव की संभावना बनेगी। उच्च अध्ययन में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से तनाव हो सकता है।

धनु

शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : उलझे कामों को सुलझा लेंगे। पारिवारिक खचों में बढ़ोतरी संभव है। व्यर्थ के विवाद से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले मुसीबत बन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।


मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी सपनों को साकार करने में सभी का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन दुखी होगा। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत हो सकता है। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : युवाओं को प्रतिभा के दम पर सफलता मिलेगी। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। मित्रों से कहासुनी मन को दुखी कर सकती है। व्यापारिक समझौते टूटने से नुकसान की आशंका है।

मीन

शुभ अंक 6, शुभ रंग बैंगनी : कार्यस्थल पर अनुकूलता संभव है। विवादित मामले सुलझने से राहत मिलेगी। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन सुखद रहेगा। निजी संपकों का लाभ मिलेगा