Aaj 14 January 2026 ka rashifal : मेष वाले आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, वृष वालों का भाग्योदय
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। भावुकता में लिए फैसले मुश्किल में डाल सकते हैं। आफ्सी तालमेल से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
वृष
शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : पुराने झगड़े
सुलझने से राहत मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत लाभ दिला सकती है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। नए संपर्क में सावधानी बरतें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : महत्वपूर्ण मामलों में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। मित्रों के व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें, धोखा हो सकता है.
कर्क
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मित्रों के सहयोग से मुश्किल दूर होगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा संभव है। सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। तरक्की व इच्छित पद मिलने की उम्मीद है। धैर्य रखें।
कन्या
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : कानूनी
मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता मिलेगी। अटका धन मिल सकता है।
तुला
शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। विरोधियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। अनुभवी लोगों का साथ कार्यक्षेत्र में तरक्की दिला सकता है।
वृश्चिक
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : विवादास्पद मसले सुलझने से राहत मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नए लोगों से संपर्क कॅरियर को बढ़ावा देगा। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : छोटे-छोटे झगड़े बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धैर्य के साथ आगे बढ़े कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दौड़धूप के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मकर
शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : भय की स्थिति बनी रहेगी। अपनी बातों पर अडिग रहें सबका सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोग आपके काम में मदद करेंगे। आय-व्यय में तालमेल की कमी परेशान करेगी। नए सौदे मिल सकते हैं।
कुंभ
अंक, शुभा काला कर सकते हैं। शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : राजनीति से जुड़े दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। कारोबारी विस्तार के लिए समझौता करना लाभदायक रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : विवाद से दूर रहे नुक्सान हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में टकराव की स्थिति बनेगी। लेन-देन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। तनाव से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी टूटने से नुकसान संभव है।

