28 February 2026 rashifal : मेष वालों के कानूनी मामले सुलझेंगे, कुंभ वाले जोखिम भरे कामों में रुचि लेंगे
मेष
शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : कानूनी मामलों के समाधान से राहत मिलेगी। भविष्य की योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर उलझे तो अपमान हो सकता है। कमियां दूर कर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
वृष
शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : भावुकता नुकसानदायी हो सकती है। नए सौदे मिलने से बड़ा लाभ होगा। आपके रूखे व्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं। छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। बात मनवाने के लिए लोग आप पर दबाव बनाएंगे। युवाओं में परीक्षा को लेकर तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर खुद को साबित करना पड़ सकता है।
कर्क
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद है। जिस योजना पर काम कर रहे हैं उसे बीच में छोड़ना पड़ सकता है। नए रिश्ते जोड़ने से पहले जांच परख कर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: पारिवारिक समस्या का निदान संभव है। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। रिश्तों को बेहतर बनाने के प्रयास सफल रहेंगे। जोश में आकर गलत फैसले ले बैठेंगे।
कन्या
शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला अपने काम पर ध्यान दें। लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। आपकी सहजता का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। अधिकारियों की अनसुनी करने से नुकसान संभव है। संपर्क का लाभ मिलेगा।
तुला
शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : नई योजना पर काम कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक
शुभशुभ अंक 3 शुभ रंग हरा : प्रियजन को लेकर चिंतित रहेंगे। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक नुकसान की भरपाई मुश्किल हो सकती है।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी : अनावश्यक कामों में समय बर्बाद हो सकता है। अनहोनी का भय बना रहेगा। दूसरों की वजह से करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है। उलझे मामलों को सुलझाने में परिवार का सहयोग मिलेगा.
मकर
शुभ अंक 5 शुभ रंग पीला : कार्यक्षेत्र में आप आवश्यक समझौता कर सकते हैं। अड़ने के बजाय समाधान खोजें, तनाव कम होगा। समझदारी से काम लेने पर बड़ा लाभसंभव है। मनमानी हानि पहुंचा सकती है।
कुंभ
शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : जोखिम भरे कामों में रुचि लेंगे। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। छोटी-छोटी बातें आपकी मानसिकता बदल सकती हैं। गलत निर्णय आपकी साख और काम को प्रभावित करेंगे।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : रुक-रुककर चल रहे कामों से मन अशांत रहेगा। कार्यस्थल की समस्या का समाधान संभव है। दबाव में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। मौका देखकर अपनी बात रखें, सबका सहयोग मिलेगा।

