Movie prime

26 December 2025 rashifal : मेष वालों को आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, धनु वालों को अटका धन मिलेगा

 

मेष

शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी: आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। अटकी योजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी।

वृष 

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की दिलाएगा। यात्रा टालें।

मिथुन

शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। रुचि का काम मिलने से मन लगाकर मेहनत करेंगे। आय-व्यय में तालमेल के अभाव से परेशानी हो सकती है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। धैर्य बनाए रखें।


कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। उधार दिया धन मिलने की उम्मीद है। युवाओं को कॅरियर संबंधी चिंता रहेगी। पुराना काम छोड़कर नए काम में हाथ डालना नुकसानदायक रहेगा।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेगा। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध संभव है। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की संभावना है। लेनदेन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी। विरोधी उलझने की कोशिश करेंगे। धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।

तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में नई योजना शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : खानपान में

लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। मेहमानों की आवाजाही से घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

धनु

शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : जिस काम के लिए निकले हैं, उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

अटका धन मिलने की उम्मीद है। साझेदारी में चल रही योजना बीच में रोकनी पड़ेगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है।

मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। उलझे मामले मित्रों के सहयोग से सुलझ सकते हैं। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। युवाओं को सफलता के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। विनम्र रहें।

-

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : निजी काम के संबंध में आश्वासन मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। दांपत्य सुख मिलेगा। साख बढ़ेगी।

-

मीन

शुभ अंक १, शुभ रंग मेहरून : तनाव से छुटकारा मिलेगा। मुश्किल काम सहज ही पूरा होगा। रिश्तों में चल रही खींचतान दूर होगी। नए लोगों का साथ आपकी कार्यशैली में बेहतर बदलाव ला सकता है। विवाद से बचें।