30 December 2025 rashifal : मेष वालों को संपर्क का लाभ मिलेगा, कर्क वालों से अधिकारी रहेंगे प्रसन्न
मेष
शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : आज का
दिन प्रसत्रतादायक रहेगा। लेनदेन को लेकर असमंजस बना रहेगा। संपर्क का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा।
वृष
शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में सुधार होगा। परिणय संबंधों में टकराव से मन अशांत रहेगा। दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबारी साझेदारी लाभदायक हो सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक योजना समय पर पूरी करने का दबाव बनेगा। मित्रों की नाराजगी दुखी करेगी। महत्व के कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क
शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। कानूनी मामले आफ्सी बातचीत से सुलझा लेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी यात्रा में लाभदायी सौदे हाथ आ सकते हैं।
सिंह
शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधीनस्थों की लापरवाही से नुकसान की आशंका है। थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता संभव है। कॅरियर को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या
शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा आवागमन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है। अटके कामों के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। विनम्र रहें।
तुला
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : साझेदारी में नई योजना शुरू कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात कॅरियर को नई दिशा दे सकती है। मित्रों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान में सावधानी बरतें। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक
शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। नए कारोबारी सौदों को लेकर असमंजस बना रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।
धनु
शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : संतान के कॅरियर संबंधी चिंता दूर होगी। उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अधिकारियों से आश्वासन मिल सकता है। निजी काम मित्रों के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर
शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : पुराने झगड़े बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं। मन ही मन अनहोनी का भय बना रहेगा। व्यापार के विस्तार से लाभ संभव है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे।
कुंभ
शुभ अंक 7, शुभ रंग नीलाः आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सबका सहयोग मिलेगा। बन्धुजनों का साथ मुश्किलों से छुटकारा दिला सकता है। जोखिम उठाने से बचें। अनुभव की कमी से आपके फैसले गलत साबित हो सकते हैं।
मीन
शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। आय के नए स्रोत मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नए काम की रूपरेखा बनेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। अपनों का साथ हिम्मत देगा।

