Movie prime
मेष, वर्ष, मिथुन ,कर्क वालों को आय के नए स्रोत मिलेंगे, सिंह वाले सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ेंगे
 

मेष

शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मुश्किल से उबरने में मदद करेगा। आकस्मिक खचों को लेकर परेशान रहेंगे।

वृष

शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : भाग्योदय की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्च की अधिकता के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता मिल सकती है। विनम्र रहें।

मिथुन

शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके रूखे व्यवहार से सहयोगी नाराज होंगे। लाभदायी योजनाओं में पूंजी निवेश की योजना बनेगी। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है

कर्क

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में मुश्किल आएगी। लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान संभव है। आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिलेगी।

सिंह

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: आप सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। बढ़ते काम का बोझ चिंता का कारण बनेगा। साझेदारी में बेहतर शुरुआत की संभावना है। प्रियजन से उपहार पाकर मन खुश होगा।

कन्या

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। बाहरी दबाव के चलते अप्रत्याशित फैसले लेने पड़ सकते हैं। यात्रा में अनावश्यक परेशानी हो सकती है।


तुला

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : बिखरे कामों को समेटना मुश्किल होगा। काम के जुनून में स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठेंगे। पुरानी बीमारी उभरने से परेशानी संभव है। कारोबार में बेहतर विकल्पों की तलाश बनी रहेगी।

वृश्चिक

शुभशुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : सुनियोजित तरीके से काम की शुरुआत करें, लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आ सकती है। काम को टालने से आर्थिक नुकसान की आशंका है। सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

धनु

शुभशुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : बीच-बीच में आ रही अड़चनें परेशान कर सकती हैं। आप खुले दिल से दूसरों के सुझावों को स्वीकार करेंगे। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। मित्र मिलेंगे।

मकर

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपसी संवाद बनाए रखने से मित्रों से संबंध सुधरेंगे। काम को बांटकर करने का मन बनेगा। यात्रा लाभदायी रहेगी। आस्था बढ़ेगी।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। छोटी-छोटी चीजों के सहयोगी आपका अनादर कर सकते हैं। पुराने झगड़ों के समाधान से राहत मिल सकती है।

मीन

शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुराने झगड़ों का निपटारा संभव है। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा टालना बेहतर है।