Movie prime
17 November 2025 rashifal : मेष वाले बुद्धि कौशल से सभी को करेंगे प्रभावित, कर्क वालों को धन लाभ संभव
 

मेष

शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी: भावनात्मक

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आप बुद्धि कौशल से सभी को प्रभावित कर लेंगे। संपर्क का लाभमिलेगा। वैचारिक गतिरोध दूर होगा। अधिक लाभ के लालच में हाथ की पूंजी उलझा देंगे।

वृष

शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। उलझे मामले सुलझा लेंगे।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : नए सौदे

लाभदायी हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरत के हिसाब से खर्च की संभावना बनेगी। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नई परियोजना की शुरुआत हो सकती है।

कर्क

शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : बुजुर्गों के

स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कारोबारी मंदी से उबरने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। धन लाभ की संभावना बन सकती है।

सिंह

शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : मित्रों से

मुलाकात सुखद रहेगी। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक रहेगी। आत्मविश्वास से मुश्किल हालात से छुटकारा मिल सकता है।

कन्या

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे। निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। अधीनस्थ आपके आदेशों की अवहेलना कर सकते हैं।


तुला

शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। टकराव की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक हो सकती है। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है। व्यापारिक विस्तार की संभावना बनेगी। नई योजनाओं में पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।

धनु

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान कर लेंगे। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा प्रभावशाली लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी। देखरेख के अभाव में लाभदायी योजना में घाटा हो सकता है। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है। साख बढ़ेगी।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आय में बढ़ोतरी संभव है। निजी यात्रा लाभदायी हो सकती है। धैर्य रखें।

मीन

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : अनुभवी लोगों का साथ कार्यशैली में सुधार लाएगा। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। वित्तीय मामले खुद की देखरेख में निपटाएं। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।