5 January 2026 rashifal :मेष वालों का सम्मान व वर्चस्व बढ़ेगा, कन्या वालों को रुचि का काम मिलेगा
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : कार्यस्थल पर अधिकार मिलने से सम्मान व वर्चस्व बढ़ेगा। दांपत्य संबंधों में खींचतान बढ़ सकती है। मन में चल रही उलझन दूर होगी। युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।
वृष
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक हो सकते हैं। शुभसमाचार मिलेंगे। भावुकता में लिए गए फैसले मुश्किल में डाल सकते हैं। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। आय में वृद्धि संभव है।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन को लेकर कार्यस्थल पर संदेह की स्थिति बनेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में टकराव की स्थिति रहेगी।
कर्क
शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : अटके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक योजना में निवेश के अवसर मिलेंगे। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। बातचीत से समस्या का समाधान निकला लेंगे।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : भाग्योदय की संभावना है। विरोधियों को पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से मेलजोल का लाभमिलेगा। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला मानसिक तनाव एवं आलस्य से छुटकारा मिल सकता है। कारोबारी सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना बनेगी। रुचि का काम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। नए संपकों का लाभ मिलेगा.
तुला
शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : विवाद की स्थितियां तनाव बढ़ा सकती हैं। कार्यस्थल पर अपमान का भय बनेगा। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे सौदे गंवा देंगे। कॅरियर में बदलाव की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : खुद को
बेहतर दिखाने की कोशिश करेंगे। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर बैठेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। बातचीत में नरमी बरतें, संबंध सुधरेंगे। मांगलिक खर्च संभव है।
धनु
शुभशुभ अंक 1, शुभ रंग काला : विरोधियों को अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे।
परिणय चर्चाओं में चल रहा गतिरोध दूर होगा। आकस्मिक समस्याएं हैरान कर सकती हैं। मन में अनहोनी की संभावना बनी रहेगी। धैर्य स्खें.
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अनावश्यक कामों में धन खर्च संभव है। राह की मुश्किलें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। अटका धन मिलेगा।
कुंभ
शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। नए सौदों की शुरुआत में परेशानी संभव है। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। अपनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। विनम्र रहें।
मीन
शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : मेहनत का लाभ मिलेगा। समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम बीच में छोड़ सकते हैं। सामूहिक कामों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है।

