Movie prime

11 April 2026 rashifal : मेष वालों को संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे, वृष वालों की आय बढ़ेगी

 

मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : उलझे मामले सुलझने की उम्मीद है। संतान के कॅरियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। अटका धन वसूल करना मुश्किल हो सकता है।

वृष

शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। लंबे समय से शुभअटके सौदे पूरे हो सकते हैं। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। युवाओं को कैरियर में अच्छे प्रस्तावों का इंतजार रहेगा। आय बढ़ेगी।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : मन में भय एवं अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते परेशानी होगी। कार्यस्थल पर शुभसमाचार मिलने की उम्मीद है। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। धर्म में रुचि रहेगी।

कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला : सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत में बाधा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफल रहेंगे । जानबूझकर शुरुआत लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह

शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : कारोबारी ना है। प्रभावशाली लोगों से विस्तार की संभावना है। प्रभावशा संपर्क का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें, धोखा हो सकता है।

कन्या

शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : कार्यविस्तार

की संभावना बनेगी। वैभव के सामान पर खर्च का मन बनेगा। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। टकराव के चलते परेशान रहेंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी।

तुला

शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : अनावश्यक

खों के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। बातचीत में नरमी बरतें अन्यथा गतिरोध बढ़ सकता है। आकस्मिक काम आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : आय के

नए स्रोत बनेंगे। दबाव में आकर लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। साझेदारी में चल रहा टकराव परेशान करेगा। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है।

धनु

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : विरोध के

चलते कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। विद्यार्थी अध्ययन में परेशानी महसूस करेंगे। मित्रों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। शांत रहें।

मकर

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : भाग्य अनुकूल होने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी। संतान के कॅरियर व शिक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी। राजकाज में आ रही बाधा धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही के चलते सेहत बिगड़ सकती है। दांपत्य संबंधों में निकटता का एहसास होगा।

मीन

शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी : पारिवारिक उत्सवों का आयोजन प्रसन्नतादायी हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी बड़े फैसले लेने से रोकेगी। कारोबारी सौदों में नुकसान संभव है। अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है।