Movie prime

21 December 2025 rashifal : जाने आज किन-किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और होंगे अधूरे काम पूरे

 

आज का पंचांग

सूर्यास्त 5.47 बजे | (रविवार)

सूर्योदय 7.03 बजे (सोमवार)

तिथि संवत् पौष शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा प्रातः 9.10 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन हेमंत ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-धनु, चन्द्र-धनु, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 3.56 तक पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वृद्धि योग तथा बव करण ।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा

यदि आवश्यक हो तो दलिया खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ त्रेतायै नमः

राहुकाल 16.26 से 17.47 तक

खरीदारी शुभ समय • 13.45 से 15.06 तक

राशिफल

मेषः शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरा। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। पुराने रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार।

वृषम : शुभ अंक-9, रंग-फिरोजी। जवादबारी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं।

मिथुन : शुभ अंक-8, शुभ रंग-सफेद । देखादेखी न करें। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। समय के साथ कार्य में परिवर्तन करें।

कर्क : शुभ अंक:-9, शुभ रंग-स्लेटी। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं। सच का साथ देने का प्रयास करें। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं।

सिंह : शुभ अंक-4, शुभ रंग-पीला । भावनाओं में बहकर

कार्य न करें। समय पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें।

कन्या: शुभ अंक-1, शुभ रंग-लाल। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें।

तुला : शुभ अंक-6, शुभ रंग- सुनहरा। बिना बात के मन में तनाव। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक-7, शुभ रंग-नीला। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। बिना कारण मन में तनाव। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

धनुः शुभ अंक-2, रंग-ऑरेंज। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बदलाव को लेकर मन में चिंता। क्रोध, तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।

मकर : शुभ अंक-3, शुभ रंग:- बादामी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक विवाद के चलते मन में तनाव। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

कुंभ : शुभ अंक-1, शुभ रंग-बैंगनी। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें।

मीन : शुभ अंक-9, शुभ रंग-आसमानी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।