आज का पंचांग :सूर्यास्त 5.48 बजे | (रविवार) सूर्योदय 6.32 बजे (सोमवार)
तिथि संवत् • कार्तिक शुक्ल पक्ष, एकादशी प्रातः 7.31 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन हेमंत ऋतु।
सूर्योदयकालीन ग्रह विचार
सूर्य-तुला, चन्द्र-कुम्भ, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ।
सूर्योदयकालीन नक्षत्र
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सायं 17.03 तक पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, व्याघात योग तथा विष्टि करण।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा
यदि जरूरी हो तो दलिया खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आराधना ॐ श्रीरामाय नमः
राहुकाल • 16.24 से 17.48 तक
खरीदारी शुभ समय • 13.35 से 14.59 तक
राशिफल
मेषः शुभ अंक-4, शुभ रंग-काला। महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। बहकावे में आकर कोई बी कार्य न करें। समस्या से डरें नहीं।
वृषभ : शुभ अंक-7, रंग-आसमानी। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं।
मिथुन : शुभ अंक-3, शुभ रंग-ऑरेंज। भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय परेशान कर सकते हैं। आपसी में पैसों को लेकर विवाद गहरा सकता है। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है।
कर्क : शुभ अंक:-8, शुभ रंग- बैंगनी। जरूरत से अधिक खर्च न करें। मन में किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा। शारीरिक समस्या में सुधार के योग बन सकते हैं।
सिंह : शुभ अंक-9, शुभ रंग- बादामी। परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती है। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। भावनाओं में बहकर कार्य अथवा निर्णय न लें।
कन्या : शुभ अंक-1, शुभ रंग- चॉकलेटी । सही-गलत को लेकर मन में दुविधा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
तुला : शुभ अंक-2, शुभ रंग- सफेद । भ्रमण, मनोरंजन के
अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कार्य न करें। शत्रु पक्ष परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक-4, शुभ रंग- स्लेटी। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। क्रोध, तनाव की अधिकता रहेगी। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। मन के कार्य पूरे हो सकते हैं।
धनु : शुभ अंक-5, रंग- केसरिया । भावनाओं में नियंत्रण रखें। जरूरत से अधिक खर्च न करें। अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर : शुभ अंक-2, शुभ रंगः- गुलाबी। अवसरों को पहचानें। स्वस्थ में सुधार के योग। परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती हैं। बदलाव को लेकर मन में चिंता।
कुंभ : शुभ अंक-1, शुभ रंग-नीला । स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। पारिवारिक समस्या में सुधार के योग। भावनाओं में बहकर कार्य न करें।
मीन : शुभ अंक-9, शुभ रंग- लाल। वाहन खरीदी कि योजना
बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं। कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।


