Movie prime

16 August 2025 rashifal : मेष,कर्क और मीन सहित अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें सभी राशिफल

 

मेष : शुभ अंक 1 शुभ रंग लाल : महत्वपूर्ण काम थोड़ा रुक कर करें, आगे सुविधा मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में जमा पूंजी खर्च कर देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृष : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। जरूरी काम पहले करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है।

मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। जोखिम के कामों से दूर रहें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। व्यापारिक लेनदेन में अनुकूलता संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला: निजी कामों के लिए भागदौड़ बढ़ सकती है। मित्रों की सलाह से किए कार्यों में सफलता के आसार हैं। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है।

सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : जो लोग आफ्का विरोध कर रहे थे, अब वे सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर तालमेल की कमी से काम बिगड़ सकता है। यात्रा लाभदायी हो सकती है।

तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। समय के साथ कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना लेंगे। विवादास्पद मामलों को बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मसले तनाव का कारण बन सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। धैर्य से अपनी बात कहें, सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत मिलेगी। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजना खटाई में पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग आसमानी : कामकाज में सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। अधिकारी आप से प्रभावित होंगे। अधीनस्थों से अपनी बात मनवाना मुश्किल हो सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से भारी लाभ कमाएंगे।

कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : सुविधा नहीं मिलने से काम में परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामले उलझने से चिंतित रहेंगे। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। धैर्य रखें।

मीन : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।