आज का पंचांग
तिथि संवत् कार्तिक कृष्ण पक्ष, सप्तमी दोपहर 12.24 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शरद ऋतु।
सूर्योदयकालीन ग्रह विचार
सूर्य-कन्या, चन्द्र-मिथुन, मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, युरेनस-वृषभ।
सूर्योदयकालीन नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12.26 तक पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ योग तथा बव करण।
दिशाशूल : पूर्व दिशा यदि जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें।
आराधना ॐ भालचन्द्राय नमः
राहुकाल 07.50 से 09.17 तक
खरीदारी शुभ समय 09.17 से 10.45 तक
मेष: पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है। अपनों से किसी बात पर विवाद गहरा सकता है। समय पर कार्य करें।
वृषभ : पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन। सफलता मन पर हावी हो सकती है। जरूरत से अधिक खर्च न करें।
मिथुन : पारिवारिक विवाद के चलते मन में तनाव। सही-गलत को लेकर दुविधा। कार्य समय पर करें।
कर्क : आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। अनुभव के आधार पर निर्णय लें।
सिंह : लाभ के अवसर बन सकते हैं। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं।जवाबदारी बढ़ सकती है।
कन्या : आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। मनोबल को ऊंचा रखें। दिखावे में आकर कार्य न करें।
तुला : परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग। आपसी में पैसों को लेकर विवाद गहरा सकता है।
वृश्चिक :पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन। समय पर निर्णय लें। जरूरत से अधिक खर्च बढ़ सकता है।
धनु : स्वभाव में नम्रता बनाए रखें। पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। अपनों से किसी बात पर विवाद न करें।
मकर : पुराने मित्रों से मेल जोल बढ़ सकता है। अनुभव के आधार पर निर्णय लें। समय का सदुपयोग करें।
कुंभ :भावनाओं में बहकर निर्णय न करें। संतुलित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। लाभ के अवसर बन सकते हैं।
मीन : जरूरत से अधिक खर्च न करें। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।