Movie prime

Rajasthan vande Bharat train : जोधपुर की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर से शुरू, बीकानेर- उदयपुर के लिए भी वंदे भारत शुरू, देखें टाइम टेबल

 

जोधपुर की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर से शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और 8 स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसी दिन बीकानेर और उदयपुर के लिए भी वंदे भारत शुरू होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में मुख्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। वे कार्यक्रम से राजस्थान को मिलने वाली तीनों वंदे भारत का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

फिलहाल राजस्थान में चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इनमें अजमेर-चंडीगढ़, जोधपुर-साबरमती, उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा कैंट शामिल हैं। 25 सितंबर को जोधपुर-दिल्ली कैंट, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन के साथ ही इनकी संख्या 7 हो जाएगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी जोधपुर-दिल्ली कैंट बंद भारत जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसका 8 स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिसमें मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फिर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। जोधपुर रेल मंडल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।

यात्रियों के लिए आरामदायक सीट

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, आरामदायक सीटें, बायोटॉयलेट और पेंट्री कार जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।

8 कोच में 7 चेयर कार और 1 एक्जीक्यूटिव क्लास

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 डिब्बे होंगे, जिनमें 7 चेयर कार क्लास और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच शामिल है। कुल 608 सीटों की क्षमता वाली इस ट्रेन में 52 सीट एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए होंगी। बाकी चेयर कार कोच में 44 से 78 सीटों की व्यवस्था रहेगी। ट्रेन में दो टीटी, दो क्रू मेंबर्स और एक गार्ड का स्टाफ होगा।

जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत का शेड्यूल 

जोधपुर जंक्शन आगमन 5:25, प्रस्थान 23:20

मेड़ता रोड आगमन 6:32,
 प्रस्थान 6:34 

डेगाना आगमन 7:04 प्रस्थान 7:06। 

मकराना आगमन 7:34, प्रस्थान 7:36 

फुलेरा जंक्शन आगमन 8:45 प्रस्थान 8: 47.

जयपुर जंक्शन आगमन 9:35 प्रस्थान 9:40 

अलवर जंक्शन आगमन 11:18 प्रस्थान 11:20। 

रेवाड़ी जंक्शन आगमन 12:23 मिनट प्रस्थान 12:25 

गुड़गांव आगमन 13:00 बजे ऊपर स्थान 13:01। 

दिल्ली कैंट आगमन 13:30