राजस्थान में गर्मी के तेवर, बाड़मेर जिले का तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार, लू की चेतावनी
राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बाड़मेर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने की सलाह दी गई है।
दो दिन पहले गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब दो दिन से फिर तापमान के तेवर तीखे हो गए हैं। तापमान सामान्य से काफी अधिक हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिन पहले तापमान में कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से 4.5 डिग्री तक अधिक हो गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने अपने दो दिन और तापमान के तीखे होने की चेतावनी जारी की है। पूरे राजस्थान में इस समय लू का प्रकोप है। प्रदेश के 24 राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण अगले दो दिन और तपिश महसूस की जाएगी।
अलग-अलग जिलों में तापमान की स्थिति
राजस्थान में सबसे अधिक गर्म बाड़मेर रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा जयपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिंकी सिटी का तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। यहां का न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम साफ रहेगा तथा कुछ जिलों का तापमान बढ़ जाएगा। अजमेर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.1 डिग्री, अलवर में 41.5 डिग्री, पिलानी में 43.6 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, बीकोनर में 42.6 डिग्री, जोधपुर में 42.2 डिग्री व गंगानगर में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
26 अप्रैल से लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और लू चल सकती है। इनमें झुंझनू, बाड़मेर और गंगानगर में आज भी लू की चेतावनी है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ और हिस्सों का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।