Movie prime
Rajasthan news : आज से आवेदन शुरू,शिक्षकों के 7759 पदों पर होगी भर्ती, लेवल-1 में लागू नहीं हुआ 50 फीसदी महिला आरक्षण
 

चयन बोर्ड ने अध्यापक भर्ती लेक्ल 1 और 2 के लिए 7759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेवल 1 में 5636 और लेवल 2 में 2123 पद हैं। लेवल-2 की भर्ती केवल संस्कृत शिक्षा के लिए ही है। हालांकि इस भर्ती में भी महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया गया

है, जबकि सरकार ने इसे 50% करने की घोषणा की थी। आवेदन 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक होंगे। इधर, बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि लेवल-1 में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया गया है। बोर्ड सिर्फ अभ्यर्थना के नियमों के अनुसार ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराते हैं।

गणित-विज्ञान के 1043 पद

अध्यापक भर्ती में सबसे अधिक विज्ञान-गणित के 1043 पद जबकि संस्कृत के 389 पद, हिंदी के 174 पद, अंग्रेजी के 221 पद और एसएसटी के 296 पद हैं। लेवल-1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती खेगी।

RPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अब 7 दिसंबर से होगी

अजमेर । आरपीएससी की कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती परीक्षा अब 7 दिसंबर से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 1 दिसंबर से होनी थी। आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया