Movie prime

मध्यप्रदेश की यह रेलवे ट्रैक रहेगी तीन दिन बंद, ट्रेन को किया निरस्त

 

जबलपुर शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह के इटारसी एंड पर रेल प्रशासन ट्रैक में तकनीकी सुधार कर रहा है। इसमें ट्रैक के कर्व को कम किया जाएगा।

जानकारों के अनुसार इस कर्व के कारण स्टेशन से ट्रेनों को 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से निकाला जाता है। कर्व के कारण ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने का खतरा बना रहता है। रेल प्रशासन मंगलवार से अगले 4 दिन तक 3 घंटे का ब्लॉक लेकर इसका स्थाई समाधान निकालेगा।

 जानकारों के अनुसार जिस स्थान पर कर्व है वहां पर एक अतिरिक्त सर्पोटिंग लाइन भी डाली गई है, ताकि ट्रेन का पहिया नीचे न उतरे। दोनों लाइनों को अलग कर ट्रेक पैरामीटर के अनुसार कर्व को कम किया जाएगा। 

इसके साथ ही प्वॉइंट को मदनमहल की ओर शिफ्ट किया जाएगा। इससे ट्रेन को सीधा ट्रैक मिल सकेगा। इसके साथ ही ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से जा सकेगी। इंजन और कोच पर दबाव भी कम होगा।

दो बार हादसा

जानकारों के अनुसार लम्बे कर्व के कारण दो बार कोच के पहिया पटरी से नीचे आ गया था। पिछले साल 7 सितंबर को इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

 ट्रेन का एक आरए कोच और उसके पीछे का एक अन्य कोच पटरी से उतर गया था। इसके पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। इसके बाद कर्व को ठीक करने की योजना बनी।

मदन महल स्टेशन से रवाना होगी इंटरसिटी

ब्लॉक के चलते अधारताल-आरकेएमपी इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 से 30 मई तक शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन तक न जाकर मदन महल स्टेशन पर ही शुरू और समाप्त होगी। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

ये ट्रेनें निरस्त

जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर: 29 मई तक

नैनपुर-जबलपुर: 30 मई तक

इटारसी-कटनी मेमू: 30 मई तक