Movie prime

रेल यात्रियों के हुई मौज, कुरुक्षेत्र से हिसार के लिए मिलेगी अब सिंधी ट्रेन

 

रेल यात्रियों को अब कुरुक्षेत्र से हिसार के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। इसका संचालन 17 मई से होगा। रेल मंत्रालय ने 10 दिन पहले इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद कुरुक्षेत्र ही नहीं, बल्कि कैथल, फतेहाबाद व हिसार के यात्री भी इस ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ जा सकेंगे। यह ट्रेन अंब अंदौरा से अम्बाला तक चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन है। जिसका विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रात के समय हिसार के लिए व सुबह के समय चंडीगढ़ की तरफ जाएगी। कुरुक्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी इस ट्रेन को शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। अब ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिलना शेष है।

ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के संचालन के लिए अम्बाला के डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। बोर्ड ने इसे अनुमति देने के बाद रेल मंत्रालय में भेज दिया। मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी। यह ट्रेन अंब अंदौरा से हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन तक चलाई जाएगी।