Movie prime

अब सफर होगा आसान, रेलवे ने नवरात्रि में व्रत करने वालों के लिए शुरू की ये खास सुविधा, देखें

 

 Indian Railway:  इंडियन रेलवे के द्वारा नवरात्रि में व्रत करने वालों के लिए एक विशेष सुविधा की शुरुआत की गई है। रेलवे ने फलाहार सेवा की शुरुआत की है। रेलवे के इस पहल से नवरात्रि के व्रत करने वाले लोगों के लिए ट्रेन में सफर करना आसान होगा।

 आप अगर नवरात्रि का व्रत किए हैं और ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो ई कैटरिंग सेवा के जरिए फलाहार थाली बुक करवा सकते हैं। ग्वालियर से वंदे भारत में यह सुविधा मिल रही है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जो यात्री से बुक करना चाहते हैं वह आसानी से कर सकते हैं।

 

 हमसफर एक्सप्रेस, राजधानी, दुरंतो,गतिमान, तेजस,वंदे भारत, शताब्दी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों में यह सुविधा मिल रही है।

 जानिए कैसे करें इस बुक 

 इस विशेष सुविधा के अंतर्गत आप अगर अपने लिए फलाहारी थली बुक करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

 

जानें कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

मोबाइल: 1323 पर कॉल कर पीएनआर बताना होगा।

ई-कैटरिंग ऐप/वेबसाइट: फूड ऑन ट्रैक या आइआरसीटीसी ऐप/वेबसाइट पर जाएं। 'सात्विक थाली' जैसे विकल्प चुन सकते हैं आपको फलाहारी थली बुक करने में अधिक परेशानी नहीं आएगी। इंडियन रेलवे ने थाली बुक करने के लिए विशेष आसान प्रक्रिया रखा है और सबसे बड़ी बात है कि थाली का रेट भी अधिक नहीं रखा गया है।

 हर साल इंडियन रेलवे के द्वारा नवरात्रि में फलाहारी थली की सुविधा रखी जाती है और इस साल भी रेलवे ने फलाहारी थाली की सुविधा रखी है। आप चाहे तो आराम से इस थाली को अपने सीट पर बुक करके मंगा सकते हैं। हालांकि त्यौहार खत्म होने के बाद रेलवे इस सुविधा को दोबारा से बंद कर देगा। यह केवल त्यौहार को देखते हुए ही शुरू किया गया है।यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी ना हो इसलिए इस सुविधा को शुरू किया गया है।