Movie prime

दिल्ली से राजस्थान तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, गुरुग्राम में बनेंगे स्टेशन

दिल्ली से राजस्थान तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, गुरुग्राम में बनेंगे स्टेशन
 

अब दिल्ली से राजस्थान के नीमराना तक नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए गुरुग्राम में भी स्टेशन बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम ने दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए यह ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान के नीमराना तक जाएगी। 2031 तक यह ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है।


राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम की तरफ से करवाए गए सर्वे के अनुसार नमो भारत ट्रेन का संचालन 2031 तक किया जाएगा। शुरूआत में इस ट्रेन में 11 लाख यात्री सफर करेंगे, इसके बाद इनकी संख्या बढ़ाकर 20 लाख तक की जाएगी। यह संख्या 20 साल में बढ़ाई जाएगी। भविष्य को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। 

गुरुग्राम में बनेंगे 17 स्टेशन
इस ट्रेन को गुरुग्राम से होते हुए राजस्थान तक भेजा जाएगा। गुरुग्राम में इस ट्रेन के लिए 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 8 स्टेशन अंडग्राउंड बनाए जाएंगे, जबकि 5 स्टेशन साइबर सिटी, राजीव चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर में अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। वहीं दिल्ली की बात करें तो आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी समेत तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इन स्टेशनों का निर्माण 140 मीटर में किया जाएगा। जो स्टेशन अंडरग्राउंड बनेंगे, उनका निर्माण 190 मीटर में किया जाएगा। यह ट्रेन एक तरफ 105 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 


पुराने रूट में बदलाव
केंद्र सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पुराने रूट में अब बदलाव कर दिया है। नए रूट के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से शुरू होकर आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर से होते हुए धारूहेड़ा, बावल से होते हुए राजस्थान के नीमराना तक जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगा। इससे यात्रियों का काफी समय बच जाएगा।