Movie prime

दिल्ली में आने वाली अधिक दूरी वाली ट्रेन 8 घंटे तक लेट लोकल ट्रेनो का भी समय प्रभावित

 

दिल्ली आने वाली अधिक दूरी वाली सभी ट्रेन 8 से 10 घंटे की देरी पर चल रही है, इस विलंब  से दिल्ली आने के कारण वापसी में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर विशेष 16 घंटे कि देरी से रात 11:00 बजे चलेगी।

दरभंगा नई दिल्ली हमसफर विशेष 02570 12:15 चलने वाली ट्रेन 1:45 घंटे लेट से दोपहर 2:00 बजे और सुबह 8:55 बजे चलने वाली पुरानी दिल्ली गया सुपरफास्ट विशेष 4.05 घंटे की देरी से दोपहर 1:00 बजे चलेगी।

राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस- हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन -चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी।

कुरुक्षेत्र हजरत निजामुद्दीन एम ई एम यू आधे घंटे लेट से चल रही है कई अन्य लोकल ट्रेनों भी देरी से चल रही है, बुलंदशहर तिलक ब्रिज एम ए यु  ढाई घंटे, दकनूर शकूरबस्ती ई एम यू  पलवल नई दिल्ली महिला विशेष 1 घंटे देरी से चल रही है.


कुछ और लेट चल रही ट्रेनों का समय 

तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी

एक्सप्रेस - सवा तीन घंटे

एमएमसीटी-अमृतसर गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस चार घंटे

एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - चार घंटे

जयनगर-अमृतसर हमसफर विशेष (04651) साढ़े पांच घंटे

हावड़ा-नई दिल्ली विशेष (04091) - 11 घंटे

दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) -साढ़े छह घंटे

बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563) पौने पांच घंटे

एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - पौने चार घंटे

हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे

शेखपुरा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष (04063) - 11 घंटे

एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - पौने चार घंटे

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष (04017) - 10 घंटे

यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष (06597) -सात घंटे

गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस - छह घंटे

मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस - साढ़े तीन घंटे


योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस - ढाई घंटे