Movie prime

Railway ने नियमों में किया बदलाव, इन ट्रेनों के लिए स्टेशन पहुंचने के 15 मिनट पहले बुक कर पाएंगे टिकट

 

Indian railway new rule:   रेलवे के द्वारा यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है। इंडियन रेलवे ने वंदे भारत से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले लोग स्टेशन पहुंचने के 15 मिनट पहले भी कंफर्म टिकट बुक कर पाएंगे।


यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने अपने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में बदलाव किए हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को बेहद सुविधा होगी, रेल यात्री आसानी से वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टिकट बुक कर पाएंगे। रेलवे ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

रेलवे के नए नियम के अनुसार ट्रेनों में खाली सीट अब बीच के स्टेशन पर करंट बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इस सुविधा से अचानक सफर करने वाले यात्रियों को बेहद फायदा होगा।


अब इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में 15 मिनट पहले तक बुकिंग संभव


ट्रेन संख्या 20631 – मंगलुरु सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20632 – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20627 – चेन्नई एगमोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20628 – नागरकोइल से चेन्नई एगमोर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20642 – कोयंबटूर से बेंगलुरु कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20646 – मंगलुरु सेंट्रल से मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20671 – मदुरै से बेंगलुरु कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20677 – डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस


144 वंदे भारत ट्रेन अभी चल रही


वर्तमान में, देश के विभिन्न रेलवे मार्गों पर कुल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सभी मार्गों पर 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ चल रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को लोकसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 (जून, 2025 तक) में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल ऑक्यूपेंसी 102.01% और 105.03% है।