September 30, 2024

शहर में जलप्रदाय व्यवस्था बाधित होने पर विधायक काश्यप हुए सक्रिय

निजी राशि से नगर निगम को 13 लाख से अधिक के 2 पम्प उपलब्ध कराए

रतलाम,10 मई (इ खबरटुडे)। धोलावाड़ जल संयंत्र में खराबी से जलप्रदाय व्यवस्था बाधित होने के कारण रतलाम शहर में मची पानी की किल्लत को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने निजी राशि से नगर निगम को 13 लाख रुपए से अधिक के नए पम्प उपलब्ध करा दिए है। इससे गुरुवार शाम से शहर की जल वितरण व्यवस्था सुचारू करने में मदद मिली।रतलाम में बीते चार-पांच दिनों से जल वितरण कार्य बाधित हो रहा था। धोलावाड़ जलाशय पर आखरी टरबाइन खराब होने के बाद नगर निगम कुछ क्षेत्रों में कई घंटों बाद जलप्रदाय कर पा रहा था। शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत से आम लोग परेशान हो रहे थे। विधायक चेतन्य काश्यप ने इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभावित हो रही जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश देते हुए नगर निगम अमले से तकनीकी जानकारी मांगी।

निगम अमले द्वारा पम्प की समस्या बताने पर उन्होंने तत्काल 2 नए पम्प मंगवाए। उनके प्रयासों से एक 100 एच.पी. क्षमता का पम्प अहमदाबाद से एवं दूसरा 60 एच.पी. क्षमता का सबमर्सिबल पम्प वापी से मंगवाकर तुरंत उपलब्ध करवाया गया। बुधवार को 100 एचपी का पम्प धोलावाड में लगा कर चालू भी कर दिया गया। इससे शहर में गुरूवार से जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू करने में मदद मिली। दूसरा पम्प गुरुवार को धोलावाड़ पहुंच गया। इससे भविष्य में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नही करना पड़ेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds